दिल्ली में CM नायब सिंह सैनी ने व्यापारियों से की बात, निवेश के लिए दिया न्योता

दिल्ली: – हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दिल्ली में व्यापारिक समुदाय के साथ बैठक कर उनसे सीधा संवाद किया। इस दौरान उन्होंने व्यापारियों को हरियाणा में निवेश करने का न्योता दिया और राज्य सरकार की तरफ से हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

‘हर कदम पर सरकार साथ’

मुख्यमंत्री ने कहा कि “विकसित भारत – विकसित हरियाणा” के संकल्प को पूरा करने के लिए सतत आर्थिक विकास जरूरी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि हरियाणा सरकार हर कदम पर व्यापारी वर्ग के साथ खड़ी है। व्यापार को आसान बनाने के लिए नियमों को सरल किया जा रहा है।

व्यापारियों ने रखी अपनी बात

बैठक में कई उद्योगपतियों ने मुख्यमंत्री के समक्ष अपने सुझाव रखे। उन्होंने इंफ्रास्ट्रक्चर, टैक्स व्यवस्था और औद्योगिक भूमि से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने सभी सुझावों को नोट किया और कहा कि सरकार इन पर गंभीरता से काम करेगी।

50 साल तक मजबूत रहेगी नई मार्केट

मुख्यमंत्री ने एक बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि हरियाणा में एक ऐसी आधुनिक मार्केट बनाई जाएगी जिसका इंफ्रास्ट्रक्चर अगले 50 साल तक मजबूत रहेगा। इसमें व्यापारियों को सभी आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी, जिससे व्यापार बढ़ेगा और नए रोजगार पैदा होंगे।

राव नरबीर सिंह भी हुए शामिल

इस संवाद कार्यक्रम में हरियाणा के कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह भी उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि सरकार और उद्योग जगत के बीच निरंतर संवाद से हरियाणा को निवेश का हब बनाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *