केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने वडोदरा में वाइब्रेंट गुजरात रीजनल कॉन्फ्रेंस का किया उद्घाटन, बोले- राज्य बना निवेश का ग्लोबल हब
वडोदरा : केंद्रीय गुजरात क्षेत्र के लिए वाइब्रेंट गुजरात रीजनल कॉन्फ्रेंस (VGRC) का उद्घाटन सत्र आज वडोदरा में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनके साथ गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, उप मुख्यमंत्री हर्ष संघवी, साझेदार देशों के राजदूत, साझेदार संगठनों के प्रतिनिधि और…