अयोध्या में पीएम मोदी- आप इधर मुझे प्यार दिखाते हैं, उधर SP-BSP वालों का बीपी बढ़ जाता है

लोकसभा चुनाव 2019 के पांचवें चरण के लिए चुनावी जंग तेज हो गई है. आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या के पास चुनावी सभा की. पीएम की इस रैली पर आज हर किसी की नज़र रही.

अयोध्या के पास अंबेडकरनगर की रैली में प्रधानमंत्री ने कहा कि ये देश के स्वाभिमान की धरती है, यही स्वाभिमान पिछले पांच साल में काफी बढ़ा है. हम देश में हर किसी को साथ लेकर चले हैं जिसके बूते हम नए भारत का सपना साकार करने की ओर बढ़ रहे हैं.

PM Modi in Ambedkar Nagar: Be it SP, BSP or Congress, its necessary to know their reality. Behen ji used the name of Babasaheb Ambedkar but she did everything just the opposite of his principles. SP used the name of Lohia ji but they destroyed the law & order situation in UP. pic.twitter.com/wlMONky2Bg
ANI UP (@ANINewsUP) May 1, 2019

पीएम ने कहा कि देश को सपा-बसपा-कांग्रेस की सच्चाई जानना जरूरी है, मायावती ने बाबा साहेब के नाम का इस्तेमाल किया लेकिन उनका आदर्शों का पालन नहीं किया. उन्होंने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि इन्होंने भी राम मनोहर लोहिया के आदर्शों को मिट्टी में मिला दिया.

पीएम मोदी ने गरीबी पर बात करते हुए कहा कि कोई सब्जीवाला नहीं चाहता की उसका बच्चा बड़ा होकर सब्जी बेचे, कोई भी अपने बच्चे को गरीब देखना नहीं चाहता.

PM Modi in Ambedkar Nagar: Gareeb aage badhna chahta hai, mazdoor aage badhna chahta hai. Usey awshyakta hoti hai ek sambal ki. https://t.co/q0N9M1Am7K
ANI UP (@ANINewsUP) May 1, 2019

पीएम मोदी ने आगे कहा कि गरीब आगे बढ़ाना चाहता है, मजदूर आगे बढ़ना चाहता है. उसे अवय्शकता होती है कि कोई उसे सँभालने वाला हो.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *