भीम आर्मी अब वाराणसी में पीएम मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे तेज बहादुर के लिए चुनाव प्रचार करने का ऐलान किया है. दलित संगठन के संस्थापक चंद्रशेखर आजाद ने मंगलवार को कहा कि उनका संगठन एसपी-बीएसपी गठबंधन का समर्थन करेगा और दलित वोट बीजेपी को हराने के लिए एकजुट रहने चाहिए.
उन्होंने कहा, मैं उनके लिए प्रचार करुंगा, ना केवल इसलिए कि वह सपा-बसपा उम्मीदवार हैं बल्कि इसलिए कि हमारे दिल में सशस्त्र बलों के लिए बड़ा सम्मान है जबकि बीजेपी ने वोटों के लिए सुरक्षाबलों की वीरता का दुरुपयोग किया.
चंद्रशेखर ने कहा, यादव देश के असली चौकीदार हैं और वह फर्जी चौकीदार को हराएंगे. दलित समुदाय हर संभव तरीके से उनका समर्थन करेगा.