PM मोदी ने 51 हजार युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र, बोले- ‘विकसित भारत के निर्माण में निभाएं बड़ी भूमिका’

PM Narendra Modi

नई दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को 19वें रोजगार मेले के तहत वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से 51 हजार से ज्यादा युवाओं को सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र बांटे। इस मौके पर PM ने युवाओं को बधाई देते हुए कहा कि अब आप देश की विकास यात्रा के सीधे भागीदार बन गए हैं। आने वाले सालों में 2047 तक विकसित भारत का सपना पूरा करने में आपकी अहम जिम्मेदारी होगी।

युवाओं के लिए खुल रहे नए दरवाजे

PM मोदी ने बताया कि भारत आज सेमीकंडक्टर, शिप बिल्डिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्यूफैक्चरिंग जैसे सेक्टर में तेजी से आगे बढ़ रहा है। जल्द ही देश की 10 बड़ी सेमीकंडक्टर यूनिट वैश्विक स्तर पर काम करेंगी, जहां बड़ी संख्या में भारतीय युवाओं को मौका मिलेगा। उन्होंने कहा कि पब्लिक और प्राइवेट सेक्टर मिलकर जो निवेश कर रहे हैं, वो युवाओं को देश में ही रोजगार दे रहा है और उनके सपनों को उड़ान दे रहा है।

इंफ्रास्ट्रक्चर से गांव-गांव तक बदलाव

प्रधानमंत्री ने नए सरकारी कर्मचारियों को याद दिलाया कि ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ सरकार की टॉप प्रायोरिटी है। पिछले 12 साल में इंफ्रास्ट्रक्चर पर हुए काम से गांवों की तस्वीर बदली है। बेहतर सड़कों और कनेक्टिविटी से किसानों, छोटे दुकानदारों और छात्रों को फायदा हुआ है। करोड़ों लोगों को पक्के घर, बिजली और शौचालय की सुविधा मिली है। स्वच्छता अभियान को भी लगातार आगे बढ़ाया जा रहा है।

स्टार्टअप और नारी शक्ति की ताकत

PM ने कहा कि आज भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप हब है। खास बात ये है कि ये क्रांति सिर्फ मेट्रो शहरों तक नहीं रुकी। गांवों और छोटे शहरों की महिलाएं भी बड़ी संख्या में स्टार्टअप शुरू कर रही हैं। स्किल डेवलपमेंट और नई टेक्नोलॉजी पर फोकस से युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने के अनगिनत मौके मिल रहे हैं।

सरकारी नौकरी का मतलब सेवा

अपने संबोधन के अंत में PM मोदी ने कहा कि सरकारी नौकरी का असली मकसद नागरिकों की जिंदगी आसान बनाना है। हर कर्मचारी का व्यवहार और काम करने का तरीका जनता का भरोसा बढ़ाता है। उन्होंने ‘नागरिक देवो भव:’ का मंत्र देते हुए कहा कि जनसेवा ही प्रभुसेवा है। PM ने युवाओं से कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से सीखने की अपील भी क

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *