दिल्ली में पानी संकट: कल और परसों कुछ इलाकों में पानी की सप्लाई रहेगी प्रभावित

Delhi cm Rekha gupta

Delhi Water Crisis: दिल्ली के निवासियों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर है। दिल्ली जल बोर्ड (DJB) ने जानकारी दी है कि 15, 16 और 17 अप्रैल को शहर के कई इलाकों में पानी की आपूर्ति प्रभावित रहेगी। यह व्यवधान चंद्रावल वाटर वर्क्स-II प्लांट के मेंटेनेंस कार्य के कारण है। प्लांट को 15 अप्रैल को सुबह 10 बजे से लगभग 6 घंटे के लिए बंद रखा जाएगा, जिससे पानी के दबाव में कमी आएगी या कुछ जगहों पर सप्लाई पूरी तरह ठप हो सकती है।

इन इलाकों में बाधित रह सकती है सप्लाई

प्रभावित इलाकों में मुख्य रूप से उत्तर दिल्ली और आसपास के क्षेत्र शामिल हैं। इनमें रोहिणी के विभिन्न सेक्टर, सुल्तानपुरी, हरिजन बस्ती, इंद्रा झील कॉलोनी, किराड़ी गांव, प्रेम नगर, अमन विहार, निथारी गांव, माजरा गांव, अवंतिका एनक्लेव आदि शामिल हैं। कुछ इलाकों में पानी की सप्लाई पूरी तरह बंद हो सकती है, जबकि कई जगहों पर कम दबाव रहेगा।

दिल्ली जल बोर्ड ने की अपील

दिल्ली जल बोर्ड ने नागरिकों से अपील की है कि वे पहले से ही पर्याप्त पानी का भंडारण कर लें। बेवजह पानी का इस्तेमाल न करें और जरूरत पड़ने पर ही उपयोग करें। अगर पानी की तुरंत जरूरत हो तो इमरजेंसी वॉटर टैंकर के लिए 1916 नंबर पर कॉल करें। DJB कंट्रोल रूम भी मदद के लिए उपलब्ध है।

दिल्ली में गिर रहा जल स्तर

दिल्ली में गर्मियों के मौसम में पानी की समस्या साल दर साल बढ़ रही है। यमुना नदी में प्रदूषण, पुरानी पाइपलाइनों में लीकेज, बढ़ती आबादी और भूजल स्तर के गिरने के कारण यह संकट गहरा रहा है। सरकार ने इस समस्या को दूर करने के लिए कई योजनाएं शुरू की हैं, जैसे ट्यूबवेलों की संख्या बढ़ाना, पाइपलाइनों का आधुनिकीकरण और वाटर ट्रीटमेंट प्लांट्स को मजबूत करना। बजट में भी पानी से जुड़े प्रोजेक्ट्स के लिए हजारों करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *