PM मोदी ने भाजपा अध्यक्ष JP नड्डा के जन्मदिन पर दी बधाई, स्वास्थ्य क्षेत्र में उनके योगदान को सराहा

(नई दिल्ली): प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा को उनके जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। प्रधानमंत्री ने नड्डा के संगठनात्मक कौशल और देश के स्वास्थ्य क्षेत्र को मज़बूत बनाने में उनके योगदान की सराहना की।

पीएम मोदी ने लिखा:

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए लिखा, “जे.पी. नड्डा जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ। उनके विनम्र और मिलनसार व्यक्तित्व के लिए उनका सम्मान किया जाता है। संगठनात्मक क्षमताओं और सुशासन के प्रति उनका जुनून प्रेरणादायी है। प्रधानमंत्री ने कहा कि भाजपा को मज़बूत करने में नड्डा की भूमिका उल्लेखनीय रही है। उन्होंने यह भी कहा कि भारत के स्वास्थ्य ढांचे में सुधार और रसायन एवं उर्वरक क्षेत्र में प्रगति सुनिश्चित करने में नड्डा के प्रयास अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। पीएम मोदी ने उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की।

राजनाथ सिंह ने भी दी बधाई

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री श्री @JPNadda जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ। संगठन निर्माण और सार्वजनिक स्वास्थ्य के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने राष्ट्र निर्माण के हमारे सामूहिक प्रयासों को बहुत मजबूत किया है। मैं उनकी अच्छी सेहत, लंबी उम्र और राष्ट्र की सेवा में लगातार सफलता की प्रार्थना करता हूँ।

गृहमंत्री अमित शाह ने दी शुभकामनाएँ

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री @JPNadda जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ। मोदी जी के हर एक व्यक्ति तक किफायती और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा पहुँचाने के संकल्प को पूरा करने की दिशा में आप निरंतर कार्यरत हैं। साथ ही, संगठन के विस्तार में भी आपकी सराहनीय भूमिका रही है। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करता हूँ।

मनोहर लाल ने किया पोस्ट

मनोहर लाल ने लिखा केंद्रीय मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, श्री @JPNadda जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और मंगलमय जीवन की प्रार्थना करता हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *