जानें कब और कहां मनाया जाएगा हरियाणा स्थापना दिवस, नायब सिंह सैनी सरकार ने कर ली है बड़ी तैयारी

Nayab Singh Saini, CM

Haryana Foundation Day: हरियाणा सरकार राज्य के स्थापना दिवस को लेकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बड़ी तैयारी की है। यह राज्य स्तरीय भव्य समारोह 1 से 3 नवंबर तक पंचकूला में मनाया जाएगा। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, कार्यक्रम का उद्घाटन राज्यपाल असीम कुमार घोष करेंगे, जबकि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी इस अवसर पर उपस्थित रहेंगे।

जानें कब हुआ था गठन

हरियाणा का गठन एक नवंबर 1966 को एक अलग राज्य के रूप में किया गया था। तीन दिवसीय समारोह में राज्य भर के कॉलेजों के छात्र विभिन्न सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को नकद पुरस्कार दिए जाएंगे। कार्यक्रम में राज्य मंत्रियों, वरिष्ठ अधिकारियों, कलाकारों और विशिष्ट अतिथियों की भी उपस्थिति रहेगी।

कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार

समारोह के दौरान हरियाणा की पारंपरिक संस्कृति, वेशभूषा, कृषि उपकरण, लोक कला और हस्तशिल्प वस्तुओं को प्रदर्शित करने के लिए एक विशेष प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इस प्रदर्शनी का उद्देश्य नयी पीढ़ी को राज्य की सांस्कृतिक विरासत से जोड़ना है। आगंतुकों को यहां हरियाणा की सदियों पुरानी लोक परंपराओं और सांस्कृतिक धरोहर की झलक देखने को मिलेगी। साथ ही, कार्यक्रम स्थल पर हरियाणवी पारंपरिक व्यंजनों के स्टॉल भी लगाए जाएंगे, जिससे लोग स्थानीय स्वाद और संस्कृति का आनंद ले सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *