अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला को मिला डॉक्टरेट सम्मान, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने दी उपाधि

Astronaut Shubhashu Shukla: (लखनऊ): डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू), लखनऊ के 23वें दीक्षांत समारोह के दौरान भारतीय अंतरिक्ष यात्री वायु सेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को विज्ञान में मानद डॉक्टरेट (डॉक्टरेट ऑफ साइंस) की उपाधि प्रदान की गई। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेते हुए उन्हें यह उपाधि सौंपी।

ISS पहुंचने वाले पहले भारतीय बने शुभांशु

ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला हाल ही में अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र (आईएसएस) तक सफल अंतरिक्ष यात्रा करने वाले पहले भारतीय नागरिक बने हैं। वे अपने एक्सिओम-4 अंतरिक्ष अभियान को पूरा कर 15 जुलाई को धरती पर लौटे थे। उत्तर प्रदेश सरकार ने उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि को देखते हुए शुभांशु शुक्ला छात्रवृत्ति योजना की घोषणा की है, जिससे विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में शिक्षा प्राप्त करने वाले छात्रों को सहायता मिलेगी।

दीक्षांत समारोह में 88 मेधावी छात्रों को मिला सम्मान

इस दीक्षांत समारोह में कुल 88 विद्यार्थियों को पदक प्रदान किए गए, जिनमें 37 स्वर्ण पदक और 26 रजत पदक शामिल हैं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने अपने संबोधन में कहा कि शुभांशु शुक्ला जैसे युवा भारत के उज्ज्वल भविष्य का प्रतीक हैं। उनकी यात्रा अगली पीढ़ी के विद्यार्थियों को विज्ञान की दिशा में प्रेरित करने वाली है। शुभांशु शुक्ला 25 अगस्त को अपने गृहनगर लखनऊ पहुंचे, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। उनके अंतरिक्ष से लौटने पर देशभर से उन्हें बधाइयां प्राप्त हुई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *