उपराष्ट्रपति जगदीप धनकड़ के इस्तीफे के बाद पीएम मोदी लेंगे पहली कैबिनेट मीटिंग, सियासी हलचलें तेज

Narendra Modi, Prime Minister

PM Modi cabinet meeting: उपराष्ट्रपति जगदीप धनकड़ के सोमवार को दिए गए अचानक इस्तीफे के बाद से ही सियासत में हलचलें तेज हो गई हैं। इस बीज आज मंगलवार को दोपहर करीब 1 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी धनकड़ के इस्तीफे के बाद पहली कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता करेंगे। यह बैठक इसलिए खास है क्योंकि हाल ही में उपराष्ट्रपति जगदीप धनकड़ के अप्रत्याशित इस्तीफे ने राजनीतिक हलकों में गहमा-गहमी बढ़ा दी है।

धनकड़ के इस्तीफे ने बढ़ाई हलचल

उपराष्ट्रपति जगदीप धनकड़ ने अचानक अपना इस्तीफा सौंप दिया, जिससे सत्ता के गलियारों में हलचल मच गई है। अभी तक उनके इस्तीफे का आधिकारिक कारण सामने नहीं आया है, लेकिन अटकलें हैं कि यह किसी आंतरिक असहमति या संसदीय विवाद का परिणाम हो सकता है। विपक्ष ने भी इसकी गोपनीयता और समय को लेकर सवाल खड़े किए हैं। हालांकि धनकड़ ने अपने इस्तीफे के पीछे स्वास्थ्य कारणों का हवाला दिया है।

तेजी से बदल रहे सियासी समीकरण

धनकड़ के इस्तीफे ने इस ओर संकेत किया है कि सत्ता के ढांचे में बड़ा बदलाव संभव है। माना जा रहा है कि कैबिनेट के साथ-साथ पार्टी संगठन में भी फेरबदल जल्द हो सकता है। खासकर आगामी राज्य चुनावों (जैसे बिहार, पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु) को ध्यान में रखते हुए कई बदलाव किए जा सकते हैं। मानसून सत्र के पहले ही दिन उपराष्ट्रपति के इस्तीफे ने राजनीतिक गहमागहमी बढ़ा दी है। विपक्ष इसे सरकार की स्थिरता पर प्रश्नचिह्न के रूप में देख रहा है, वहीं सत्तापक्ष इसे नई ऊर्जा और दिशा देने का प्रयास बताकर आगे बढ़ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *