किसानों की सेवा हमारा सौभाग्य: PM मोदी ने 11 वर्षों की कृषि उपलब्धियों को किया साझा

PM Modi

Celebrating 11 years of achievements: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि किसानों के कल्याण के लिए उनकी सरकार की कोशिशें न केवल लगातार जारी हैं, बल्कि आने वाले समय में और अधिक उत्साह और प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ेंगी। उन्होंने यह बात सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट के ज़रिए कही।

क्या कहा प्रधानमंत्री मोदी ने

प्रधानमंत्री ने लिखा, “अपने मेहनतकश किसानों की सेवा करना हमारा सौभाग्य है। पिछले 11 वर्षों में सरकार की कई पहलों से कृषि क्षेत्र में बदलाव आए हैं और किसानों की समृद्धि बढ़ी है। उन्होंने बताया कि मृदा स्वास्थ्य कार्ड, सूक्ष्म सिंचाई, और कृषि बीमा योजनाएं जैसे अनेक प्रयासों से खेती को अधिक वैज्ञानिक और लाभकारी बनाया गया है मोदी सरकार द्वारा शुरू की गई PM किसान सम्मान निधि योजना के ज़रिए हर साल किसानों को सीधी नकद सहायता मिल रही है।

किसान फसल बीमा योजना ने प्राकृतिक आपदाओं से हुए नुकसान की भरपाई का भरोसा दिया है। उन्होंने यह भी कहा कि पहले किसानों को छोटी जरूरतों के लिए उधार लेना पड़ता था लेकिन अब सरकारी योजनाओं ने उन्हें आत्मनिर्भर बनाया है। प्रधानमंत्री मोदी ने विशेष तौर पर उल्लेख किया कि न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में लगातार बढ़ोतरी से किसानों को उनकी फसलों का उचित मूल्य मिल रहा है, जिससे उनकी आय में सुधार हुआ है।

11 वर्षों में क्या बदला कृषि क्षेत्र में?

मोदी सरकार को सत्ता में आए 9 जून 2024 को 11 साल पूरे हो रहे हैं। इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी विभिन्न क्षेत्रों में हुई प्रगति की समीक्षा कर रहे हैं और प्रमुख उपलब्धियों को रेखांकित कर रहे हैं। मोदी ने यह भी दोहराया कि आने वाले वर्षों में राष्ट्रीय शिक्षा नीति, डिजिटल कृषि मिशन, और स्मार्ट एग्रीकल्चर जैसे नए कदम उठाए जाएंगे।

क्या हैं भविष्य की योजनाएं:

प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में यह संकेत दिया कि सरकार अब कृषि तकनीक ड्रोन आधारित निगरानी और AI तकनीक के उपयोग की दिशा में तेज़ी से आगे बढ़ेगी ताकि खेती को युवा पीढ़ी के लिए आकर्षक और लाभदायक बनाया जा सके। प्रधानमंत्री मोदी द्वारा किसानों के कल्याण को प्राथमिकता देने की प्रतिबद्धता ने सरकार की विकास नीति में “किसान-केन्द्रित” दृष्टिकोण को स्पष्ट कर दिया है। आने वाले समय में यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि नई तकनीक और योजनाएं किसानों के जीवन में और कितनी सुविधा और समृद्धि लाती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *