Delhi Assembly Session: विधानसभा में CAG की रिपोर्ट पेश, LG के अभिभाषण के बीच AAP के 22 विधायक सस्पेंड

Delhi Assembly Session: दिल्ली के नए विधानसभा सत्र का आज दूसरा दिन है। सत्र के पहले दिन की तरह आज का दिन भी हंगामेदार रहा है। दिल्ली विधानसभा में आज सीएजी रिपोर्ट पेश हो गई है। इसमें ‘6 फ्लैग स्टाफ रोड’ पर मुख्यमंत्री आवास के नवीनीकरण में अनियमितताओं का मुद्दा उठाया गया है।  

बता दें कि, यह वही बंगला है, जिसमें दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल रहते थे। रिपोर्ट में कहा गया है कि 6 फ्लैग स्टाफ रोड वाले बंगले को और बड़ा करने के लिए नियमों का उल्लंघन करके कैंप ऑफिस और स्टाफ ब्लॉक को भी उसमें मिला लिया गया था।  

सीएजी रिपोर्ट के मुताबिक, आबकारी नीति के क्रियान्वयन के कारण कुल दो हजार करोड़ रुपए से ज्यादा का नुकसान हुआ। स्थानीय लाइसेंस में छूट के कारण 941 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ। वहीं, खुदरा लाइसेंस के लिए निविदा न निकाले जाने के कारण 890 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ।  

मुख्यमंत्री आवास में बदलाव के नाम पर लोक निर्माण विभाग ने टाइप VII और VIII आवास/बंगलों के लिए केंद्रीय लोक निर्माण विभाग के प्रकाशित प्लिंथ एरिया दरों को अपनाते हुए 7.91 करोड़ रुपए का प्रारंभिक अनुमान तैयार किया। पीडब्ल्यूडी ने काम को बेहद जरूरी घोषित किया। इस काम के लिए अनुमानित लागत से 13.21 फीसदी ज्यादा 8.62 करोड़ रुपए आवंटित किया गया, लेकिन आखिरकार अनुमानित लागत से 342.31 फीसदी ज्यादा 33.66 करोड़ रुपए में यह काम पूरा हुआ।  

Read Also: Bihar: भागलपुर से किसान सम्मान निधि की 19वीं किश्त जारी, पीएम मोदी ने लालू को भी घेरा

आप विधायक निलंबित

इससे पहले सत्र के दूसरे दिन उपराज्यपाल के अभिभाषण के दौरान आम आदमी पार्टी के विधायकों ने जमकर हंगामा किया। अभिभाषण के बीच में आप विधायकों को एक दिन के लिए सदन से निलंबित कर दिया गया। नेता विपक्ष आतिशी ने कहा, जब विधानसभा में आप विधायकों ने डॉक्टर बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर के नारे लगाए तो सस्पेंड कर दिया गया। लेकिन जब बीजेपी विधायकों ने पीएम मोदी के नारे लगाए, तो कुछ नहीं कहा गया। इसका मतलब है कि बीजेपी को डॉक्टर बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर से नफरत है।

Read Also: http://UP Budget Session: ‘महाकुंभ में गिद्धों ने लाश, सुअरों ने गंदगी को खोजा’…विधानसभा में सपा पर गरजे सीएम योगी आदित्यनाथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *