UP Budget Session: ‘महाकुंभ में गिद्धों ने लाश, सुअरों ने गंदगी को खोजा’…विधानसभा में सपा पर गरजे सीएम योगी आदित्यनाथ

CM Yogi Speech in Vidhansabha: उत्तर प्रदेश विधासभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समाजवादी पार्टी पर जमकर बरसे। महाकुंभ के खिलाफ बोलने वालों को जमकर लताड़ा। उन्होंने कहा कि महाकुंभ में गिद्धों ने लाश और सुअरों ने लाश को तलाश किया, जिसने जो तलाश किया उसे वो मिला। संवेदनशील लोगों को सज्जनता मिली, व्यापारियों को धंधा, श्रद्धालुओं को सुरक्षा व्यवस्था मिली। जिसकी जैसी दृष्टि थी उसको वो मिला।

सीएम योगी ने कहा, एक जाति विशेष के व्यक्ति को महाकुंभ में जाने से रोका गया, हमने कहा था कि जो लोग सद्भावना से जाते हैं, वे जा सकते हैं लेकिन अगर कोई दुर्भावना से जाता है, तो वे परेशानी में पड़ जाएंगे। हमने लोगों की धार्मिक भावनाओं के साथ खिलवाड़ नहीं किया, समाजवादी पार्टी की तरह, उनके सीएम के पास कुंभ की निगरानी और इसकी व्यवस्था देखने का समय नहीं था और इसलिए उन्होंने एक गैर-सनातनी को कुंभ का प्रभारी बना दिया।

सीएम योगी ने विधानसभा कहा कि, समाजवादी पार्टी के लोग लगातार महाकुंभ पर टिप्पणी करते रहते हैं, इनकी मानसिकता जग जाहिर है। इनको हर चीज का विरोध करना है, काम भले ही अच्छा हो। राम मंदिर से लेकर हर अच्छे कामों का विरोध करना है। जबकि, यह वर्ष भारत के संविधान का अमृत महोत्सव वर्ष है। आखिर, समाजवादी कब से डॉक्टर अंबेडकर को सम्मान देने लगे। कन्नौज मेडिकल कॉलेज का नाम डॉक्टर अंबेडकर के नाम पर था, किसने बदल दिया…यह सब पूरे देश को पता है। दोहरा चरित्र की राजनीति करके देश में तुष्टिकरण का बढ़ावा दिया जा रहा है।

Read Also: http://Delhi Assembly Session: विजेन्द्र गुप्ता बने विधानसभा स्पीकर, सीएम रेखा गुप्ता ने रखा प्रस्ताव

राज्यपाल के अभिभाषण पर बोले सीएम योगी

बता दें कि, उत्तर प्रदेश विधानसभा बजट सत्र का आज पांचवां दिन है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद देते हुए सपा पर जमकर हमला बोला। यूपी सीएम ने कहा कि आप संविधान को लेकर घूमते हैं, लेकिन आपका दृष्टिकोण क्या है, माननीय राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान शोर-शराबे से हम यह अनुमान लगा सकते हैं। इस प्रकार का व्यवहार संवैधानिक है, तो असंवैधानिक क्या है? आप लोग भाषण बहुत देते हैं, लेकिन आप लोगों का जो वास्तविक आचरण है, वह सपा सेल का सोशल मीडिया का हैंडल है। लोकतंत्र के उनके विचारों का एक ऐसा माध्यम है, जिसमें स्वस्थ समाज लज्जा महसूस करता है।

Read Also: Bihar: भागलपुर से किसान सम्मान निधि की 19वीं किश्त जारी, पीएम मोदी ने लालू को भी घेरा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *