Madhya Pradesh: हैदरपुर होगा ‘हीरापुर’, इस्लाम नगर अब ‘ईश्वर नगर’, एक जिले के 54 गांवों के बदले जाएंगे नाम

Madhya Pradesh CM Mohan Yadav: मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार में गांवों के नाम बदलने का सिलसिला जारी है। इस बार मुख्यमंत्री ने देवास जिले के 54 गांवों के नाम बदलने का ऐलान कर दिया है। देवास जिले में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे मुख्यमंत्री को जिलाध्यक्ष ने गांवों के नाम बदलने की सूची थी और मांग की थी कि इन गांवों का नाम बदला जाए। स्थानीय निवासी भी यही चाहते हैं कि इन गांवों का नाम बदला जाए।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने मंच पर ही नाम बदलने का नाम प्रस्ताव स्वीकार किया और नाम बदलने का ऐलान कर दिया। साथ ही इस संबंध में मुख्यमंत्री ने कलेक्टर को ज़रूरी प्रक्रियाएं पूरी करने के निर्देश भी दिए। अब प्रशासनिक स्तर पर इन जगहों के नामों को बदला जाएगा।

बता दें कि, यह पहली बार नहीं है कि जब मुख्यमंत्री ने मंच से इस तरह गांव के नाम बदलने का ऐलान किया हो, बीते जनवरी महीने में भी जब मुख्यमंत्री शाजापुर जिले के दौरे पर थे, तब मंच से ही उन्होंने 11 गांवों के नाम बदल दिए थे। इससे पहले उज्जैन दौरे पर भी मुख्यमंत्री ने तीन गांव (मौलाना, गजनी खेड़ी और जहांगीरपुर) गांवों के नाम बदलने का ऐलान कर दिया था। मुख्यमंत्री ने उस दौरान ऐलान करते हुए कहा था कि मौलाना गांव का नाम लिखो तो पेन अटकता है, इसलिए उन्होंने नाम बदलकर विक्रम नगर कर दिया था।

हालांकि, देखा जाए तो ज़्यादातर ऐसे गांवों के नाम बदले गए हैं, जिनके नाम उर्दू-अरबी में हैं या कोई इस्लामिक नाम हैं। देवास में ही जिन 54 गांवों के नाम बदलने का अनुरोध जिलाध्यक्ष ने किया था, उनका नाम मुरादपुर, हैदरपुर, शमशाबाद और इस्लाम नगर है। मुख्यमंत्री को जिलाध्यक्ष ने वर्तमान नाम के साथ प्रस्तावित नाम भी लिख कर दिए।

Read Also: Delhi: आतिशी मार्लेना ने सीएम पद से दिया इस्तीफा, एलजी वीके सक्सेना ने कसा तंज, ‘आपको युमना मैया का श्राप लगा’

जिलाध्यक्ष ने कहा कि, मुरादपुर का मुरलीपुर, हैदरपुर का हीरापुर, शमशाबाद का श्यामपुर, इस्माइल खेड़ी का ईश्वरपुर, अलीपुर का रामपुर, नबीपुर का नयापुरा और मिर्ज़ापुर का मीरापुर। जिलाध्यक्ष ने कहा कि बीजेपी सरकार गुलामी के प्रतीकों को समाप्त कर गौरवमय भारतीय संस्कृति को फिर से स्थापित करने की दिशा में काम कर रही है।

Read Also: Mahakumbh: ममता कुलकर्णी का किन्नर अखाड़े के महामंडलेश्वर पद से इस्तीफा, ‘साध्वी थी और साध्वी रहूंगी’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *