Parliament Scuffle Row: चार दिन बाद अस्पताल से डिस्चार्ज हुए दोनों सांसद, अब इस अस्पताल में रहेंगे भर्ती

Parliament Scuffle Row Update: शीतकालीन सत्र के दौरान 19 दिसंबर को संसद के परिसर में घायल हुए बीजेपी के दोनों सांसदों को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। हालांकि, दोनों नेता अभी डॉक्टरों की निगरानी में रहेंगे। वह कांग्रेस नेता और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के साथ हुई धक्का-मुक्की में घायल हो गए थे, जिसके बाद राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

सांसद मुकेश राजपूत के पीए ने बताया कि सांसद को सिर में दर्द की अभी शिकायत है और वह पूरी तरह से स्वस्थ नहीं हुए हैं। राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भीड़ ज्यादा होने के कारण दोनों सांसदों को डॉक्टरों की निगरानी में नोएडा के कैलाश अस्पताल भेज दिया गया है।

बता दें कि, संसद में प्रदर्शन के दौरान बीजेपी के दो सांसद प्रताप चंद सारंगी और मुकेश राजपूत घायल हो गए थे। दोनों नेताओं ने धक्का-मुक्की का आरोप लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर लगाया था। इस घटना के बाद बीजेपी नेता अनुराग ठाकुर और बांसुरी स्वराज ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। राहुल गांधी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था।

Read Also: Delhi: चुनाव से पहले केजरीवाल ने अंबेडकर सम्मान स्कॉलरशिप का किया ऐलान, विदेश में पढ़ने वाले दलित छात्रों का खर्चा उठाएगी सरकार

कांग्रेस ने आरोप किए खारिज

घटना के बाद बीजेपी ने आरोप लगाया था कि कांग्रेस नेता ने लोकतंत्र की मर्यादा को तार-तार किया है और यह कृत्य बेहद निंदनीय है। भारतीय राजनीति के इतिहास में संसद में ऐसी हिंसक झड़प आज तक नहीं हुई। कांग्रेस नेता और पूरी पार्टी को देश से माफी मांगनी चाहिए। हालांकि, आरोपों के बीच घिरता दिख कांग्रेस ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया था। कहा था कि संसद के मकर द्वार पर बीजेपी सांसदों ने उनके साथ धक्का-मुक्की है। जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे घायल होते-होते बचे हैं।

Read Also: UP: पीलीभीत में खालिस्तानी कमांडो फोर्स के तीन आतंकी ढेर, पंजाब में पुलिस चौकी पर किया था हमला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *