Parliament Session: मेरे साभ भी हुई धक्का-मुक्की, घायल सांसदों में मैं भी शामिल, खरगे ने लोकसभा अध्यक्ष को लिखी चिट्टी

Parliament Winter Session: आज संसद परिसर में हुई धक्का-मुक्की के बाद सियासत गरमा गई है। भारतीय जनता पार्टी का आरोप है कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने हमारे सांसदों के साथ धक्का-मुक्की की है, जिसके बाद सांसद प्रताप चंद्र सारंगी और मुकेश राजपूत चोटिल हो गए। दोनों सांसदों को इलाज के लिए राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  

बीजेपी के आरोपों को लेकर कांग्रेस का कहना है कि हमारे ऊपर झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं। संसद में मकर द्वार से प्रवेश के दौरान बीजेपी ने राहुल गांधी समेत विपक्षी सांसदों को अंदर जाने से रोका है। जिसके बाद बीजेपी सांसदों ने धक्का-मुक्की शुरू कर दी। जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को भी चोट लगी है।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को लिखे पत्र में मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि उन्हें बीजेपी सांसदों ने धक्का दिया और जमीन पर बैठने के लिए मजबूर किया। इससे मेरे घुटनों में चोट लग गई, जिसकी सर्जरी हुई है। खरगे ने कहा, इसके बाद, कांग्रेस के सांसद मेरे लिए एक कुर्सी लेकर आए और मुझे उस पर बैठाया गया। बड़ी मुश्किल से और अपने सहयोगियों के सहयोग से मैं सुबह 11 बजे लंगड़ाते हुए सदन में पहुंचा। 82 वर्षीय खरगे का जून 2017 में दिल्ली के एम्स में बाएं घुटने का ऑपरेशन हुआ था।

कांग्रेस नेता खरगे ने गृह मंत्री अमित शाह द्वारा दिए गए अंबेडकर, अंबेडकर फैशन चल गया है…वाले बयान के बाद उन पर जवाबी हमला किया था। खरगे ने ओम बिड़ला को लिखे गए पत्र में कहा उन्होंने न केवल मुझ पर बल्कि राज्यसभा में विपक्ष के नेता पर भी हमला किया, जिसकी जांच होनी चाहिए।

Read Also: http://Parliament Session: संसद में धक्का मुक्की, बीजेपी सांसद प्रताप सारंगी और मुकेश राजपूत चोटिल, राहुल गांधी पर धक्का देने का आरोप

संसद में हंगामा

अमित शाह की टिप्पणी को लेकर बीजेपी और कांग्रेस के टकराव के बाद आज सुबह संसद में विरोध प्रदर्शन, जवाबी विरोध प्रदर्शन, हाथापाई और राहुल गांधी के खिलाफ पुलिस मामले की वजह से हंगामा मच गया। बीजेपी ने दावा किया है कि उसके दो सांसद प्रताप सारंगी और मुकेश राजपूत नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा गंभीर रूप से घायल किए गए हैं।

Read Also: Politics: संसद में धक्का-मुक्की को लेकर गरमाई सियासत, किरेन रिजेजू बोले- अगर हमारे सांसद राहुल गांधी पर हाथ उठा देते तो क्या होता?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *