Ind vs Aus Gabba Test Live: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का तीसरा मैच ब्रिसबेन के गाबा मैदान में खेला जा रहा है। चौथे दिन मुश्किल में दिख रही टीम इंडिया को आकाशदीप और जसप्रीत बुमराह ने फालोऑन से बचा लिया है। दोनों के बीच आखिरी विकेट के लिए नाबाद 39 रनों की अहम साझेदारी हुई। खराब रोशनी के कारण चौथे दिन मैच को समय से पहले समाप्त कर दिया। अब पांचवें दिन ऑस्ट्रेलिया को आखिरी विकेट चटकाकर और फिर दूसरी पारी में बल्लेबाजी के लिए उतरना हैं।
ऐसे में आखिरी दिन भारत को मैच बचाना अब आसान हो गया है। भारत के लिए दूसरी पारी में सबसे ज्यादा रन केएल राहुल 84 रन और रवीन्द्र जडेजा 77 ने बनाए। इससे पहले मैच के तीसरे दिन एक समय भारत 52 रनों पर 4 विकेट गंवाकर मैच में बैकफुट पर दिख रहा था। लेकिन केएल राहुल और रवीन्द्र जडेजी की साझेदारी ने भारत को मैच में फिर वापस लाकर खड़ा कर दिया। इसके बाद नीतीश कुमार रेड्डी और रवीन्द्र जडेजा की साझेदारी ने भारत को फालोऑन से बचने के लिए अहम साझेदारी निभाई।
बता दें कि, मैच में पहली पारी के आधार पर भारत अभी भी 193 रनों से पीछे हैं। आखिरी दिन अगर पूरे दिन का खेल होता है तो भारत मैच को बचाते हुए आसानी से दिख रहा है। गाबा टेस्ट की पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया ने स्टीव स्मिथ 101 और ट्रेविस हेड 152 रनों की पारी के दम पर 445 रनों का बड़ा लक्ष्य खड़ा किया था। जवाब में खेलने उतरी भारतीय टीम की बल्लेबाजी फिर से चरमरा गई। 52 रनों के योग तक पहुंचते पहुंचते उसने 4 विकेट गंवा दिए।
Read Also: Delhi: फिलिस्तीन समर्थन वाला बैग लेकर संसद पहुंचीं प्रियंका गांधी, लिखा- फिलिस्तीन आजाद होगा
कैमिंस ने झटके 4 विकेट
भारत की ओर से जायसवाल 4, गिल 1, कोहली 3, पंत 9, रोहित शर्मा 10, सिराज 1, बुमराह 10*, नीतीश कुमार रेड्डी 16, आकाशदीप 27* रन बनाए। टीम की ओर से सबसे ज्याद रन केएल राहुल 84 और रवीद्र जडेजा 77 ने बनाए। हालांकि, अभी आखिरी विकेट के रूप में बुमराह और आकाशदीप नाबाद हैं। ऑस्ट्रेलिया की ओर से सबसे ज्यादा विकेट कप्तान पैट कमिंस 4 ने लिए, इसके अलावा मिचेल स्टार्क 3, नाथन लियोन और जोश हेजलवुड को एक-एक विकेट मिला। इस मैच में पांचवें दिन का खेल बाकी है।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11…
भारत: रोहित शर्मा (C), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, शुभमन गिल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (WK), रवींद्र जड़ेजा, नीतीश कुमार रेड्डी, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, आकाशदीप।
ऑस्ट्रेलिया: पैट कमिंस (C), उस्मान ख्वाजा, नाथन मैकस्वानी, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रेविस हेड, मिचेल मार्श, एलेक्स कैरी (WK), मिचेल स्टार्क, नाथन लॉयन, जोस हेजलवुड।
Read Also: UP: विधानसभा में पेश किया गया अनुपूरक बजट, 790 करोड़ के नए प्रस्ताव, जानें क्या होता है अनुपूरक बजट