सीएम नायब सैनी के स्वीडन दौरे पर बड़ी कामयाबी, 4000 करोड़ के LOI पर साइन

गुरुग्राम: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे से प्रदेश को बड़ी सौगात मिली है। उनके दौरे के दौरान कुल 4000 करोड़ रुपये के निवेश के LOI (Letter of Intent) पर हस्ताक्षर हुए हैं।

गुरुग्राम और स्टॉकहोम के बीच सिटी टू सिटी करार

दौरे की सबसे बड़ी उपलब्धि गुरुग्राम और स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम के बीच सिटी टू सिटी कोलैबोरेशन समझौता है। इस करार के तहत दोनों शहर स्मार्ट सिटी, शहरी विकास, स्वच्छ परिवहन और सस्टेनेबल डेवलपमेंट के क्षेत्र में एक-दूसरे के अनुभव साझा करेंगे। इससे गुरुग्राम को विश्वस्तरीय स्मार्ट सिटी बनाने में मदद मिलेगी।

सशक्त और आत्मनिर्भर भारत के लिए 3000 करोड़ का निवेश

सशक्त भारत-आत्मनिर्भर भारत को बढ़ावा देने के लिए हरियाणा सरकार ने 3000 करोड़ रुपये के LOI पर हस्ताक्षर किए हैं। यह निवेश ग्रीन एनर्जी, एडवांस मैन्युफैक्चरिंग, क्लीन टेक्नोलॉजी और स्टार्टअप सेक्टर में आएगा। इससे हरियाणा में नए उद्योग लगेंगे और प्रधानमंत्री के आत्मनिर्भर भारत विजन को मजबूती मिलेगी।

रिटेल और वेयरहाउसिंग में 1000 करोड़ का LOI
रिटेल और वेयरहाउसिंग सेक्टर में भी 1000 करोड़ रुपये के LOI साइन हुए हैं। इसके तहत गुरुग्राम, मानेसर, सोहना और सोनीपत बेल्ट में बड़े वेयरहाउस पार्क और रिटेल चेन विकसित की जाएंगी। इससे लॉजिस्टिक्स सेक्टर मजबूत होगा और हजारों युवाओं को अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेगा।

व्यापार और आर्थिक सहयोग पर बड़ा समझौता
हरियाणा और स्वीडन के बीच व्यापार बढ़ाने और आर्थिक सहयोग को लेकर भी अहम समझौता हुआ है। दोनों पक्षों ने द्विपक्षीय व्यापार, तकनीक ट्रांसफर और औद्योगिक निवेश को बढ़ाने पर सहमति जताई है।

हरियाणा के युवाओं को मिलेगा विदेश में रोजगार
इस दौरे से हरियाणा के युवाओं के लिए भी बड़ी खुशखबरी है। स्वीडिश कंपनियां हरियाणा के स्किल्ड युवाओं को रोजगार और इंटर्नशिप के अवसर देंगी। हरियाणा सरकार के स्किल डेवलपमेंट मिशन से जुड़े युवाओं को प्राथमिकता दी जाएगी, जिससे प्रदेश के युवाओं को ग्लोबल एक्सपोजर मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *