CM रेखा गुप्ता ने तेहखंड टेस्टिंग स्टेशन का किया उद्घाटन, 50 नई ई-बसों को दिखाई हरी झंडी

CM Rekha Gupta gave Delhi 50 new e-buses: दिल्ली की परिवहन व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने तेहखंड ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन का उद्घाटन किया। नवंबर में जिस परियोजना का शिलान्यास किया गया था, उसे कुछ ही महीनों में पूरा कर लिया गया। मुख्यमंत्री ने इस महत्वपूर्ण परियोजना को पूरा करने के लिए परिवहन विभाग की पूरी टीम और इससे जुड़े सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को साधुवाद दिया।

तेहखंड ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन पर हर वर्ष लगभग 72,000 वाहनों की फिटनेस टेस्टिंग की सुविधा उपलब्ध होगी। इसके साथ ही दिल्लीवासियों को 50 नई इलेक्ट्रिक बसें भी समर्पित की गईं। दिल्ली-रेवाड़ी अंतरराज्यीय ई-बस सेवा की शुरुआत के साथ हसनपुर और गाजीपुर डिपो में दो नए सार्वजनिक EV चार्जिंग स्टेशन भी दिल्लीवासियों को समर्पित किए गए।

परिवहन सुविधाओं को मजबूत करने पर जोर

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली के सार्वजनिक परिवहन को इतना सहज, सुरक्षित और सुविधाजनक बनाना सरकार का संकल्प है कि वह हर दिल्लीवासी की पहली पसंद बने। इसी उद्देश्य के तहत परिवहन से जुड़ी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए इन परियोजनाओं को आगे बढ़ाया जा रहा है।

तेहखंड में ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन शुरू होने से वाहनों की फिटनेस टेस्टिंग की सुविधा उपलब्ध होगी। वहीं, 50 नई इलेक्ट्रिक बसों के साथ दिल्ली-रेवाड़ी अंतरराज्यीय ई-बस सेवा और दो सार्वजनिक EV चार्जिंग स्टेशन भी परिवहन व्यवस्था में शामिल किए गए हैं।

कार्यक्रम में ये लोग रहे मौजूद

सीएम रेखा ने परियोजना को कम समय में पूरा करने के लिए परिवहन विभाग की टीम और सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी, कैबिनेट सहयोगी डॉ. पंकज कुमार सिंह सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री रेखा ने कहा कि दिल्ली के सार्वजनिक परिवहन को सुरक्षित, सुविधाजनक और सहज बनाने के संकल्प के साथ आगे भी व्यवस्थाओं को बेहतर किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *