हरियाणा में सूरज ने तरेरी आंखे तो पारा हुआ हाई, नारनौल में 42 डिग्री सेल्सियस पहुंचा तापमान

हरियाणा: हरियाणा के कई हिस्सों में सोमवार को सूरज की तपिश के चलते अधिकतम तापमान काफी ज्यादा बढ़ गया। राज्य में नारनौल सबसे गर्म स्थान रहा, जहां तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। भीषण गर्मी के एहसास से लोग तड़प उठे। मौसम विभाग ने बताया कि नारनौल में अधिकतम तापमान सामान्य से लगभग पांच डिग्री अधिक था।

कहां कितना रहा तापमान

हिसार में अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस, करनाल में 39.4 डिग्री सेल्सियस, रोहतक में 41.6 डिग्री सेल्सियस, गुरुग्राम में 40.5 डिग्री सेल्सियस, अंबाला में 39 डिग्री सेल्सियस और सिरसा में 40.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने बताया कि पड़ोसी राज्य पंजाब में भी तापमान सामान्य से अधिक रहा। बठिंडा राज्य में सबसे गर्म स्थान रहा, जहां अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

लुधियाना और पटियाला भी रहे बेहद गर्म

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार लुधियाना में अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस और पटियाला में 39.8 डिग्री सेल्सियस रहा। अमृतसर में पारा 37.1 डिग्री सेल्सियस के उच्च स्तर पर पहुंच गया। हरियाणा और पंजाब की साझा राजधानी चंडीगढ़ में भी भीषण गर्मी पड़ी, जहां अधिकतम तापमान 38.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *