पीएम मोदी ने केरल में 10000 करोड़ की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, विकास को मिलेगी लई गति

PM Modi inaugurated projects: (कोच्चि): प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने केरल की अपनी यात्रा के दौरान 10,000 करोड़ रुपये से अधिक की कई महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया और उन्हें राष्ट्र को समर्पित किया। ये परियोजनाएं पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, ग्रामीण विकास मंत्रालय, नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय और रेल मंत्रालय के अंतर्गत संचालित हैं।

बीपीसीएल की रिफाइनरी में पॉलीप्रोपाइलीन यूनिट

प्रधानमंत्री मोदी ने भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) की कोच्चि रिफाइनरी में 5,500 करोड़ रुपये से अधिक लागत की पॉलीप्रोपाइलीन इकाई की आधारशिला रखी। यह इकाई क्षेत्र में पेट्रोकेमिकल उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण है।

प्रमुख राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन

पीएम मोदी ने दो बड़े राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन किया, जिनमें से प्रत्येक की लागत 2,000 करोड़ रुपये से अधिक है। इन परियोजनाओं का उद्देश्य सड़क परिवहन को तेज और सुरक्षित बनाना है।

रेल क्षेत्र में नई पहल

रेल क्षेत्र में करीब 142 करोड़ रुपये की परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित किया गया। प्रधानमंत्री ने क्षेत्र में बेहतर संपर्क सुविधा और टिकाऊ परिवहन को बढ़ावा देने के लिए नई रेल सेवा को भी हरी झंडी दिखाई। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत तीन रेलवे स्टेशन षोरणूर जंक्शन, कुट्टिपुरम रेलवे स्टेशन और चंगनाशेरी रेलवे स्टेशन का उद्घाटन किया गया। इन स्टेशनों का आधुनिकीकरण लगभग 52 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है।

विकास और रोजगार सृजन में योगदान

प्रधानमंत्री मोदी ने इन परियोजनाओं के माध्यम से बुनियादी ढांचे को मजबूत करने, आर्थिक विकास को बढ़ावा देने और स्थानीय लोगों के जीवन स्तर को सुधारने के महत्व को रेखांकित किया। इन पहलों से न केवल परिवहन और ऊर्जा क्षेत्र को सुदृढ़ किया जाएगा, बल्कि रोजगार सृजन और निवेश के अवसर भी बढ़ेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *