क्या है India AI Impact Expo 2026, जिसमें पूरी दुनिया आ रही भारत

India AI Impact Expo 2026: राजधानी दिल्ली में आज सोमवार से भारत मंडपम में India AI Impact Expo 2026 का आगाज होने जा रहा है। इस पर पूरी दुनिया की निगाहें टिकी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 5 बजे इसका उद्घाटन करेंगे। 16-20 फ़रवरी तक चलने वाला यह कार्यक्रम ग्लोबल साउथ में पहली बड़ी AI समिट मानी जा रही है। यह आयोजन भारत को AI के क्षेत्र में वैश्विक लीडर के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

क्या है इंडिया इम्पैक्ट एक्सपो?

India AI Impact Expo 2026 एक इमर्सिव और एक्सपीरियंशियल प्रदर्शनी है, जो 70,000+ वर्ग मीटर क्षेत्र में फैली हुई है। इसमें 10+ थीमेटिक हॉल, 13 देशों के पवेलियन, 300+ एक्जिबिटर्स (भारत और 30+ देशों से), 600+ स्टार्टअप्स, 850+ से ज्यादा प्रदर्शनियां और 500+ सेशन्स शामिल हैं, जिनमें 3,250+ स्पीकर्स भाग ले रहे हैं। यह एक्सपो AI के रियल-वर्ल्ड एप्लिकेशन्स को दिखाता है, जैसे हेल्थकेयर, एग्रीकल्चर, एजुकेशन, क्लाइमेट चेंज, गवर्नेंस, वर्कफोर्स स्किलिंग और सोशल इंपैक्ट।

सात चक्र-इंस्पायर्ड थीमेटिक पवेलियन हैं:

  • AI for Economic Development & Social Good
  • Human Capital (स्किलिंग और ट्रांसफॉर्मेशन)
  • Inclusion (भाषा, संस्कृति, एक्सेसिबिलिटी)
  • Safe & Trusted AI (ट्रांसपेरेंसी, गवर्नेंस)
  • Resilience, Innovation, Efficiency
  • Science (रिसर्च एक्सेलरेशन)
  • Democratizing AI Resources (डेटा, कम्प्यूट, मॉडल्स की इक्विटेबल एक्सेस)

एक्सपो में भारत के सोवरेन LLMs (Large Language Models), इंडिजेनस AI फाउंडेशन मॉडल्स (कम से कम 8 नए लॉन्च), प्रोडक्ट डेमो, B2B मीटिंग्स, मास्टरक्लासेस और नेटवर्किंग जोन्स हैं। यह India AI Mission के तहत MeitY द्वारा आयोजित है, STPI कस्टोडियन है।

मुख्य आकर्षण

समिट के मुख्य आकर्षण: 20+ देशों के हेड्स ऑफ स्टेट/गवर्नमेंट जैसे फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनेसियो लूला डी सिल्वा, टेक सीईओ जैसे सैम आल्टमैन(OpenAI), सुंदर पिचाई (Google), डेमिस हैस्साबिस (DeepMind), डैरियो अमोडेई (Anthropic), ब्राड स्मिथ (Microsoft), क्रिश्टियानो अमोन (Qualcomm) आदि शामिल होंगे। PM मोदी 19 फरवरी को मुख्य प्लेनरी में संबोधित करेंगे और CEO राउंडटेबल में भाग लेंगे।

दुनिया आ रही भारत

यह आयोजन AI के इंक्लूसिव, रिस्पॉन्सिबल और इम्पैक्ट-फोकस्ड उपयोग पर जोर देता है, ग्लोबल गवर्नेंस, सेफ्टी, एथिक्स और ग्लोबल साउथ की भागीदारी को बढ़ावा देता है। PM मोदी ने X पर कहा कि दुनिया भारत आ रही है, यह युवाओं की क्षमता और भारत की साइंस-टेक प्रोग्रेस का प्रमाण है। एक्सपो 17 फरवरी से आम जनता के लिए खुला रहेगा।

भारत की AI क्षमताओं का प्रदर्शन

यह भारत की AI क्षमताओं, सोवरेन AI और इंडिया AI मिशन को ग्लोबल स्टेज पर प्रदर्शित करने का ऐतिहासिक मौका है, जो AI को ‘People, Planet, Progress’ के लिए इस्तेमाल करने का रोडमैप तैयार करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *