T-20 World Cup में भारत-पाकिस्तान के बीच मुकाबला पक्का, यहाँ होगा मैच

T-20 Cricket World Cup: टी20 विश्व कप 2026 में भारत-पाकिस्तान का महामुकाबला अब पूरी तरह पक्का हो गया है। यह हाई-वोल्टेज मैच 15 फरवरी 2026 को श्रीलंका के कोलंबो स्थित आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा। यह ग्रुप ए का 27वां मैच होगा, जो रात का (नाइट) मैच होगा और स्थानीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से शुरू होगा।

कुछ दिनों पहले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) और पाकिस्तान सरकार ने इस मैच के बहिष्कार की धमकी दी थी। कारण राजनीतिक और अन्य मुद्दों से जुड़े थे, जिसमें बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) के साथ कुछ विवाद भी शामिल थे। PCB चेयरमैन मोहसिन नकवी और प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने शुरू में टीम को निर्देश दिया था कि वे भारत के खिलाफ मैदान पर न उतरें, जिससे क्रिकेट जगत में हलचल मच गई थी। कई रिपोर्ट्स में कहा गया कि पाकिस्तान पूरे टूर्नामेंट से भी हट सकता है। मगर ICC की सख्ती, बहुपक्षीय बातचीत और बांग्लादेश बोर्ड की अपील के बाद स्थिति बदल गई।

पाकिस्तान ने जारी किया बयान

ICC ने दोनों बोर्डों से संपर्क किया और क्रिकेट के हित में एकजुट रहने की अपील की। पाकिस्तान सरकार ने सोमवार रात (9 फरवरी ) को आधिकारिक बयान जारी कर U-टर्न लिया। बयान में कहा गया, “बहुपक्षीय चर्चाओं के परिणाम और मित्र देशों की अपील को देखते हुए, पाकिस्तान सरकार अपनी राष्ट्रीय क्रिकेट टीम को 15 फरवरी 2026 को ICC मेन्स T20 विश्व कप के निर्धारित मैच के लिए मैदान पर उतरने का निर्देश देती है।”

जुर्माने से बची पाकिस्तान की टीम

ICC ने भी पुष्टि की कि पाकिस्तान सभी मैचों में हिस्सा लेगा, जिसमें भारत के खिलाफ यह क्लासिक मुकाबला शामिल है। इससे अब पाकिस्तान की टीम पर जुर्माना नहीं लगेगा। बांग्लादेश पर भी किसी तरह का जुर्माना नहीं लगाया गया, जिससे विवाद सुलझ गया।

क्रिकेट फैंस हुए खुश

भारत-पाकिस्तान मैच हमेशा से विश्व क्रिकेट का सबसे बड़ा आकर्षण रहा है। लाखों दर्शक टीवी और स्टेडियम में इसकी प्रतीक्षा करते हैं। कोलंबो का मैदान न्यूनल सेंट्रल है, जहां पिच स्पिनरों को मदद दे सकती है, लेकिन दोनों टीमों की मजबूत बैटिंग लाइनअप इसे रोमांचक बनाएगी। क्रिकेट फैंस के लिए यह बड़ी राहत की खबर है। यह फैसला क्रिकेट डिप्लोमेसी की जीत माना जा रहा है। अब सारी नजरें 15 फरवरी पर टिकी हैं, जब दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट राइवलरी एक बार फिर मैदान पर उतरेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *