Budget 2026: केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण 2026 का बजट पेश कर रही हैं। अब तक उन्होंने देश के लिए कई बड़े ऐलान किए हैं। आइये जानते हैं कि अब तक सबसे अहम ऐलान क्या क्या हुए हैं।
20 नए नेशनल वॉटरवे- अगले 5 वर्षों में 20 नए राष्ट्रीय जलमार्ग शुरू किए जाएंगे, शुरूआत ओडिशा के NW-5 से।
रेयर अर्थ मिनरल कॉरिडोर- ओडिशा, केरल, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में समर्पित रेयर अर्थ मिनरल कॉरिडोर स्थापित किए जाएंगे।
Biopharma SHAKTI – बायोफार्मा सेक्टर को ग्लोबल हब बनाने के लिए ₹10,000 करोड़ का आउटले (अगले 5 वर्षों में)।
India Semiconductor Mission 2.0 -सेमिकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स कंपोनेंट मैन्युफैक्चरिंग स्कीम लॉन्च।
मेगा टेक्सटाइल पार्क-चुनौतीपूर्ण तरीके से मेगा टेक्सटाइल पार्क स्थापित करने का प्रस्ताव। खादी और हथकरघा को मजबूत करने के लिए ‘महात्मा गांधी ग्राम स्वराज’ पहल।
MSME के लिए फंड-एमएसएमई ग्रोथ फंड के लिए ₹10,000 करोड़ का ऐलान।
कंटेनर मैन्युफैक्चरिंग-अगले 5 वर्षों में ₹10,000 करोड़ का आउटले कंटेनर मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम को बढ़ावा देने के लिए।
सर्विस सेक्टर पर फोकस –‘Education to Employment and Enterprise’ नाम से हाई-पावर्ड कमेटी गठित। 2047 तक सर्विस सेक्टर का वैश्विक हिस्सा 10% करने का लक्ष्य।
कृषि और किसानों के लिए- नारियल, काजू जैसी फसलों को बढ़ावा, उत्पादकता बढ़ाने और किसान आय बढ़ाने पर जोर।
कार्बन कैप्चर –CCUS (Carbon Capture Utilization and Storage) टेक्नोलॉजी के लिए अगले 5 वर्षों में ₹20,000 करोड़ का आउटले।
टूरिज्म और हॉस्पिटैलिटी-नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हॉस्पिटैलिटी स्थापित करने और टूरिज्म हब्स में गाइड ट्रेनिंग स्कीम का प्रस्ताव।
एजुकेशन और स्किल –AI में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, क्रिएटिव टेक्नोलॉजीज इंस्टीट्यूट को सपोर्ट, स्कूलों-कॉलेजों में कंटेंट क्रिएटर लैब्स।
फ्रेट कॉरिडोर –पूर्व से पश्चिम (Dankuni से Surat) तक नया डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर।
केमिकल पार्क्स- तीन समर्पित केमिकल पार्क्स और 200 पुराने इंडस्ट्रियल क्लस्टर्स को रिवाइव करने की स्कीम।
फिस्कल डेफिसिट – अनुमानित रूप से 4.3% GDP पर रखा गया।
अन्य –PFC और REC का पुनर्गठन, बैंकिंग सेक्टर के लिए उच्च स्तरीय कमेटी, Khelo India मिशन लॉन्च, और मेडिकल टूरिज्म हब बनाने पर जोर (आयुर्वेद के 3 नए AIIMS सहित)।
यह बजट विकास, आत्मनिर्भरता, रोजगार और युवा शक्ति पर केंद्रित है। टैक्स स्लैब में कोई बड़ा बदलाव नहीं दिखा (नई रिजीम जारी), लेकिन सरलीकरण और सुधारों का जिक्र है। अधिक डिटेल्स के लिए आधिकारिक बजट डॉक्यूमेंट देखें।