PM Modi met injured in Delhi blast: (नई दिल्ली): प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भूटान की दो दिवसीय राजकीय यात्रा पूरी करके बुधवार को वापस लौट आए। मंगलवार को वह भूटान के चतुर्थ नरेश जिग्मे सिंग्ये वांगचुक के 70वें जन्मदिन समारोह में शामिल हुए थे। दिल्ली लौटने के बाद उन्होंने एलएनजेपी अस्पताल जाकर सोमवार को लाल किला के पास हुए ब्लास्ट में घायल लोगों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने घायलों से बातचीत की और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
सुरक्षा कमेटी की बैठक आज शाम
प्रधानमंत्री मोदी आज शाम 5.30 बजे कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी (CCS) की बैठक में शामिल होंगे। बैठक में दिल्ली में सुरक्षा इंतजामों और हालिया घटनाओं की समीक्षा की जाएगी। इसके बाद प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक भी आयोजित होगी। यह बैठक उनके आवास 7 लोक कल्याण मार्ग पर साढ़े पांच बजे से शुरू होगी। मंगलवार को गृह मंत्री अमित शाह ने सुरक्षा एजेंसियों के साथ समीक्षा की और दिल्ली धमाके की जांच NIA को सौंप दी। सुरक्षा एजेंसियां मामले की तह तक जाने में जुटी हैं।
पीएम मोदी ने दिया था दिल्ली ब्लास्ट पर सख्त संदेश
भूटान से पीएम मोदी ने कहा था दिल्ली में हुई भयावह घटना ने सभी के मन को व्यथित कर दिया है। मैं भूटान बहुत भारी मन से आया हूं । मैं पूरी रात इस घटना की जांच से जुड़ी एजेंसियों के साथ मीटिंग करता रहा। पूरा देश पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है। एजेंसियां इस साजिश की तह तक जाएंगी। किसी भी को बख्शा नहीं जाएगा।” उन्होंने अंग्रेज़ी में भी स्पष्ट कहा “All those responsible wills be brought to justice.”