समालखा में ‘एकता यात्रा में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल, बोले- एकता की भावना ही सच्ची श्रद्धांजलि

समालखा (पानीपत) केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने शनिवार को पानीपत जिले के समालखा में लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित ‘एकता यात्रा (Unity March)’ कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने देशवासियों से अपील की कि वे उन सभी बातों और प्रवृत्तियों से दूर रहें जो भारत की एकता और अखंडता को कमजोर करती हैं।

सरदार पटेल ने असंभव को संभव किया”

खट्टर ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल भारत के “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” के सूत्रधार थे। उन्होंने देश की संप्रभुता को सर्वोपरि रखते हुए जो नीतियां बनाईं और जो दृढ़ निर्णय लिए, उनसे आज के भारत की नींव मजबूत हुई।

उन्होंने कहा, “आज़ादी के बाद साढ़े पांच सौ से अधिक रियासतों को एक साथ जोड़ने का जो असंभव कार्य सरदार पटेल ने संभव किया, वह इतिहास का सबसे बड़ा उदाहरण है। उन्होंने जिस दूरदृष्टि और साहस का परिचय दिया, वही आज भारत की एकता की सबसे बड़ी ताकत है।”

एकता की भावना ही सच्ची श्रद्धांजलि”

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सरदार पटेल का जीवन राष्ट्र की एकता, अखंडता और अनुशासन का प्रतीक था। उन्होंने कहा, “हमारा परम कर्तव्य है कि हर ऐसी बात या विचारधारा जो देश की एकता को कमजोर करती है, उससे दूर रहें। यही सरदार पटेल जी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।”

एकता यात्रा’ से जुड़ा जनसंदेश

खट्टर ने कहा कि ‘एकता यात्रा’ केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि यह भारत की सांस्कृतिक और सामाजिक एकता का उत्सव है। इस यात्रा का उद्देश्य नागरिकों में राष्ट्रभावना को मजबूत करना और युवाओं में देश के प्रति जिम्मेदारी की भावना जगाना है। इस मौके पर स्थानीय नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान ‘एकता में ही शक्ति है’ का संदेश देते हुए सरदार पटेल के योगदान को याद किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *