CM रेखा गुप्ता ने कांग्रेस पर कसा तंज, कहा- यह बिहार की मछली है आप इसे पकड़ नहीं पाएंगे

Bihar Assembly elections 2025: (पटना): दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि बिहार अब उनकी “चालों” को समझ चुका है और वे “बिहार की मछली” नहीं पकड़ पाएंगे। उन्होंने यह टिप्पणी मंगलवार को पटना में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए की।

“बिहार की जनता अब सतर्क है”

सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि बिहार की जनता, खासकर महिलाएं, अब पूरी तरह सतर्क हैं और जानती हैं कि राज्य का विकास केवल राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के नेतृत्व में ही संभव है। उन्होंने कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) पर आरोप लगाया कि इन दलों ने वर्षों तक बिहार की जनता को “लूटा और गुमराह” किया।

पंजे वाले’ और ‘लालटेन वाले’ हमेशा बिहार को लूटा

मुख्यमंत्री ने कहा बिहार की जनता, महिलाएं, हर कोई सतर्क है। वे जानते हैं कि बिहार का विकास केवल एनडीए के शासन में ही संभव है। ‘पंजे वाले’ और ‘लालटेन वाले’ दलों ने हमेशा बिहार को लूटा और संकट में छोड़ा, इसलिए अब बिहार की जनता उनकी बातों में नहीं आएगी।”

राहुल गांधी पर तीखी टिप्पणी

राहुल गांधी की हालिया बिहार यात्रा पर टिप्पणी करते हुए रेखा गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस अब “मछली पकड़ने” के लिए तालाब में उतर रही है, लेकिन बिहार की जनता उनके जाल में नहीं फंसेगी। कांग्रेस के लोग जो मोजे पहनकर खेतों में जाते थे, अब मछली पकड़ने के लिए तालाब में कूद रहे हैं,” उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहा। मैं राहुल जी से कहना चाहती हूं कि यह बिहार की मछली है, आप इसे नहीं पकड़ पाएंगे। बिहार के हर व्यक्ति ने अब आपकी चालों को समझ लिया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और उनके सहयोगी दल अब चुनावी मौसम में अचानक जनता से जुड़ने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन लोग उनकी नीयत को भांप चुके हैं।

“कांग्रेस और RJD ने बिहार को पीछे रखा”

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कांग्रेस और RJD पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि इन दलों ने वर्षों तक बिहार की राजनीति पर कब्जा जमाए रखा, लेकिन आम लोगों के जीवन में कोई सुधार नहीं आया। उन्होंने कहा इन लोगों ने वर्षों तक बिहार पर शासन किया कभी कांग्रेस, कभी RJD। ये खुद तो अमीर होते गए, लेकिन बिहार के आम लोग गरीब ही रहे। नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बिहार ने पहली बार वास्तविक प्रगति और विकास देखा है। रेखा गुप्ता ने कहा कि NDA सरकार ने बिहार में सड़कों, स्वास्थ्य, शिक्षा और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में ठोस काम किया है। आज राज्य की महिलाएं आत्मनिर्भर समूहों से जुड़कर आर्थिक रूप से सशक्त हो रही हैं।

तीन दिन का प्रचार अभियान

मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार, रेखा गुप्ता अगले तीन दिनों तक बिहार में उम्मीदवारों के समर्थन में प्रचार करेंगी। उनके साथ भाजपा और सहयोगी दलों के वरिष्ठ नेता, उम्मीदवार और पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। इस दौरान वह कई जनसभाओं, रोड शो और महिला सम्मेलन में हिस्सा लेंगी। एनडीए का फोकस इस बार युवाओं और पहली बार वोट देने वाले मतदाताओं पर है। पार्टी नेतृत्व का मानना है कि राज्य में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता और नीतीश कुमार के विकास कार्य मिलकर एनडीए को बढ़त दिला सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *