मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कुरुक्षेत्र में नागरिकों संग मनाई दीपावली, बांटी शुभकामनाएं और मिठाइयां

Nayab Singh Saini, Haryana CM

Nayab Singh Saini Diwali: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को कुरुक्षेत्र और लाडवा में तीन घंटे बिताकर स्थानीय नागरिकों के साथ दीपावली उत्सव धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर उन्होंने दीपावली, गोवर्धन पूजा, विश्वकर्मा दिवस और भाई दूज की प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं और मिठाइयां वितरित कर पर्व की खुशियों को साझा किया।

दीवाली प्रकाश और सद्भाव का प्रतीक

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रकाश का यह पर्व, हरियाणा समेत पूरे देश में साहस, उत्साह, बुद्धिमत्ता और उत्तम स्वास्थ्य का प्रकाश फैलाए। उन्होंने आह्वान किया कि दीपावली जैसे पर्व केवल दीयों और पटाखों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि ये सद्भाव, समर्पण और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की प्रेरणा भी देते हैं।

भाईचारे का दिया संदेश

मुख्यमंत्री ने कुरुक्षेत्र और लाडवा के नागरिकों के साथ आत्मीयता से समय बिताया और सभी को दीपावली की बधाई देते हुए कहा कि, “यह पर्व अंधकार पर प्रकाश, बुराई पर अच्छाई और अज्ञान पर ज्ञान की जीत का प्रतीक है।” उन्होंने आगे कहा कि समाज को समावेशिता, करुणा और भाईचारे की भावना के साथ एक प्रगतिशील दिशा में ले जाने के लिए हमें मिलकर कार्य करना चाहिए। प्रदेशवासियों से अपील करते हुए मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि वे इस पर्व को पर्यावरण के अनुकूल तरीके से मनाएं और सामाजिक सौहार्द को मजबूत करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *