दिल्ली से पंजाब के लिए राहत सामग्री से भरे 52 ट्रक रवाना, CM रेखा गुप्ता ने दिखाई हरी झंडी

Punjab flood relief 2025: (नई दिल्ली): दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रविवार को बाढ़ प्रभावित पंजाब के लिए राहत सामग्री लेकर जा रहे ट्रकों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह राहत सामग्री जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से दिल्ली सरकार द्वारा भेजी गई है। साथ ही पंजाब मुख्यमंत्री राहत कोष में दिल्ली सरकार द्वारा 5 करोड़ रुपये की सहयोग राशि भी प्रदान की गई।

इस मौके पर मुख्यमंत्री के साथ दिल्ली भाजपा अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री वीरेंद्र सचदेवा भी उपस्थित रहे। दोनों नेताओं ने ट्रकों को रवाना करते हुए कहा कि यह मानवीय सहायता दिल्ली की जनता की ओर से बाढ़ पीड़ितों के लिए एक सहयोग है।

राहत सामग्री में जरूरत का हर सामान

सीएम रेखा गुप्ता ने ट्रकों में दवाइयां, मच्छरदानी, तह होने वाली खाटें, खाद्य सामग्री, चादरें और अन्य आवश्यक वस्तुएं भेजी गई हैं। यह सभी सामग्री विशेष रूप से बाढ़ प्रभावित इलाकों में लोगों की बुनियादी जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार की गई है।

पंजाब को हर संभव मदद का भरोसा

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से फोन पर बात की है और दिल्ली की ओर से हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा हम वसुधैव कुटुम्बकम के सिद्धांत पर चलते हैं और संकट की इस घड़ी में पंजाब के लोगों के साथ खड़े हैं। मुख्यमंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि दिल्ली सरकार भविष्य में भी ज़रूरत पड़ने पर हर प्रकार की सहायता देने के लिए तैयार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *