CM रेखा गुप्ता ने सफाई कर्मचारियों के बांधी राखी, कहा- यह सम्मान का है पर्व

CM Rekha gupta celebrate Rakhi :(नई दिल्ली): दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को राजधानी में कार्यरत सफाई कर्मचारियों के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाया। इस भावुक अवसर पर उन्होंने न केवल राखी बांधी, बल्कि मिठाइयों और उपहारों के माध्यम से अपने सम्मान और स्नेह का भी प्रदर्शन किया।

मुख्यमंत्री जनसेवा सदन में विशेष आयोजन

यह कार्यक्रम सिविल लाइंस स्थित मुख्यमंत्री जनसेवा सदन में आयोजित किया गया था, जहां बड़ी संख्या में नगर निगम के सफाई कर्मचारी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने वहां मौजूद सभी कर्मचारियों की कलाई पर राखी बांधी और उन्हें मिठाइयों के साथ-साथ उपहार भी दिए। मुख्यमंत्री ने कहा, “रक्षाबंधन केवल भाई-बहन का पर्व नहीं, बल्कि यह एक ऐसा मौका है, जब हम अपने समाज के उन लोगों का सम्मान कर सकते हैं जो दिन-रात मेहनत करते हैं।”

कर्मचारियों ने जताया सीएम का आभार

इस आयोजन से कर्मचारियों में उत्साह और भावुकता दोनों देखने को मिली। सराय रोहिल्ला निवासी सफाई कर्मचारी रजनी ने कहा, “यह पहली बार है जब किसी ने हमारे बारे में सोचा और हमारे साथ त्योहार मनाया। हमें यह देखकर खुशी है कि मुख्यमंत्री ने हमें इतना सम्मान दिया। कई अन्य कर्मचारियों ने भी मुख्यमंत्री की इस पहल को “अभूतपूर्व” और “सम्मानजनक” बताया।

समाज के हर वर्ग को लेकर चलना है साथ

मुख्यमंत्री गुप्ता ने एक दिन पहले यानी बृहस्पतिवार को स्कूली बच्चों के साथ भी रक्षाबंधन मनाया था। उस अवसर पर भी उन्होंने बच्चों से संवाद किया, राखियां बंधवाईं और उन्हें उपहार दिए। उन्होंने कहा कि बच्चों और सफाईकर्मियों दोनों के साथ यह पर्व मनाकर उन्हें आत्मीयता और समाज से जुड़ाव का एहसास हुआ। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान में कहा गया कि इस तरह के आयोजनों का उद्देश्य समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलना है। यह पहल जनता और सरकार के बीच विश्वास और आत्मीयता बढ़ाने का प्रतीक मानी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *