Delhi weather update: (नई दिल्ली): राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार रात से जारी रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला गुरुवार सुबह भी जारी रहा। आसमान में घने बादल छाए रहे और तापमान में गिरावट दर्ज की गई। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने गुरुवार को दिनभर हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान जताया है। विभाग के अनुसार, यह स्थिति तीन अगस्त तक बनी रह सकती है।
दिल्ली में कहां कितनी बारिश हुई:
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, गुरुवार सुबह साढ़े छह बजे तक दिल्ली के विभिन्न इलाकों में निम्नलिखित मात्रा में बारिश दर्ज की गई:
पूसा स्टेशन: 40 मिमी
स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स: 38 मिमी
सफदरजंग: 34 मिमी
नजफगढ़: 23.5 मिमी
प्रगति मैदान: 22.1 मिमी
केवी नारायण: 20.5 मिमी
लोदी रोड: 18.5 मिमी
केवी जनकपुरी: 18 मिमी
आयानगर: 13 मिमी
बारिश के कारण दिल्ली के कुछ हिस्सों में जलभराव और यातायात जाम की स्थिति भी उत्पन्न हो गई, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
वायु गुणवत्ता ‘संतोषजनक’ श्रेणी में:
बारिश के कारण दिल्ली की वायु गुणवत्ता में सुधार देखने को मिला है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, गुरुवार सुबह 7 बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 58 दर्ज किया गया, जो ‘संतोषजनक’ श्रेणी में आता है।
एक्यूआई की श्रेणियां इस प्रकार हैं:
0–50: अच्छा
51–100: संतोषजनक
101–200: मध्यम
201–300: खराब
301–400: बहुत खराब
401–500: गंभीर
मौसम विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे मौसम से जुड़े अपडेट पर नजर रखें और जलभराव वाले क्षेत्रों में सतर्कता बरतें।