जे.पी. नड्डा का बड़ा बयान कहा-मोदी सरकार ने बदली भारत की राजनीतिक संस्कृति

Jp Nadda

Jp Nadda on PM Modi: नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 11 वर्षों के सफल कार्यकाल को लेकर बड़ी प्रशंसा की है। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि मोदी सरकार ने देश की राजनीतिक संस्कृति को पूरी तरह बदल दिया है और एक जिम्मेदार, जवाबदेह तथा मजबूत शासन प्रणाली स्थापित की है।

स्वर्ण अक्षरों में लिखे जाएंगे ये 11 साल”

भाजपा मुख्यालय में सोमवार को आयोजित संवाददाता सम्मेलन में नड्डा ने बताया कि पिछले 11 वर्षों में सरकार ने जो उपलब्धियां हासिल की हैं, वे इतिहास के स्वर्ण अक्षरों में दर्ज होंगी। उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी ने भ्रष्टाचार और तुष्टीकरण की राजनीति को खत्म कर विकास, राष्ट्रवाद और सुशासन को प्राथमिकता दी है। इस दौरान देश ने तेजी से प्रगति की है।

ऐतिहासिक फैसले जो बने बदलाव की पहचान

जेपी नड्डा ने केंद्र सरकार द्वारा लिए गए कुछ अहम और साहसिक निर्णयों का जिक्र किया, जिनमें अनुच्छेद 370 का निरसन, जिससे जम्मू-कश्मीर को देश की मुख्यधारा से जोड़ा गया है तीन तलाक का अंत, जो महिलाओं के अधिकारों की रक्षा करता है। वक्फ संशोधन अधिनियम; महिला आरक्षण विधेयक; और नोटबंदी जैसे आर्थिक सुधार शामिल हैं । उन्होंने कहा कि ये निर्णय न केवल सामाजिक न्याय को बढ़ावा देते हैं बल्कि देश की समृद्धि और सुरक्षा को भी मजबूत करते हैं। उन्होंने डिजिटल इंडिया, उज्ज्वला योजना, जनधन योजना और स्वच्छ भारत अभियान जैसी योजनाओं को भी सरकार की बड़ी उपलब्धियों के तौर पर पेश किया जो सीधे जनता के जीवन में सुधार लेकर आई हैं। नड्डा ने कहा कि इन पहलों ने देश के विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं।

विपक्ष पर निशाना

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए नड्डा ने कहा कि वे गैर-जिम्मेदार बयानबाजी करते हुए देशहित को नुकसान पहुंचा रहे हैं। उन्होंने कहा, “वे विपक्ष की भूमिका निभाने के बजाय भ्रम फैलाने का काम कर रहे हैं। मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि उन्हें सद्बुद्धि मिले। सरकार की स्थिरता को लेकर सवालों पर नड्डा ने कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार इस कार्यकाल को पूरा करने के साथ-साथ आगामी चुनावों में भी जनता का पूर्ण समर्थन लेकर वापसी करेगी। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को आगामी चुनावों के लिए पूरी तरह तैयार रहने का आह्वान किया।

सुशासन पर्व की शुरुआत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 9 जून 2024 को अपने तीसरे कार्यकाल के लिए शपथ ली थी, और अब सरकार अपने 11वें वर्ष में प्रवेश कर चुकी है। इस अवसर पर भाजपा पूरे देश में “सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण” के मंत्र के साथ सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने के लिए व्यापक अभियान चला रही है। जेपी नड्डा ने इस मौके को भारत की लोकतांत्रिक यात्रा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर बताया और कहा कि मोदी सरकार ने देश के बुनियादी ढांचे और सामाजिक ताने-बाने को मजबूती प्रदान की है। उन्होंने कहा, “यह कार्यकाल भारत के विकास और सुशासन के लिए भविष्य की नींव साबित होगा।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *