Rajasthan: आईआईटी बाबा अभय सिंह पुलिस हिरासत में लिए गए, सोशल मीडिया पर दी सुसाइड करने की धमकी

IIT Baba Abhay Singh: राजस्थान की राजधानी जयपुर में सोशल मीडिया पर चर्चित आईआईटी बाबा अभय सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार, शिप्रापथ थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि बाबा रिद्धि-सिद्धि स्थित एक होटल में ठहरे हुए हैं और वहां हंगामा कर रहे हैं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, जहां तलाशी के दौरान अभय सिंह के पास से गांजा बरामद हुआ।

हालांकि, बरामद मादक पदार्थ की मात्रा बेहद कम थी, जिसके चलते इसे बेलेवल अपराध माना गया। पुलिस ने बाबा को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस कार्रवाई के बाद अभय सिंह ने सोशल मीडिया पर लाइव आकर सुसाइड करने की धमकी दी। इस घटनाक्रम के बाद उनके समर्थकों में हलचल मच गई, वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। जब पुलिस ने अभय सिंह से पूछा तो उन्होंने कहा कि वह गांजे के नशे में थे, साथ ही ये भी कहा कि मैंने नशे में क्या कहा, क्या बोला मुझे खुद नहीं पता।

बाबा अभय सिंह ने पुलिस को अपने पास मौजूद गांजा भी दिखाया जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया और उनके खिलाफ एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया। पुलिस को सूचना मिली थी कि होटल पार्क क्लासिक में ठहरे हुए अभय सिंह सुसाइड करने का प्रयास कर रहे हैं, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी। आईआईटी बाबा ने अपने पास से एक गांजे की पुड़िया निकाली और पुलिस को दिखाया और कहा, मैं तो गांजे के नशे में था। मैंने क्या कहा, मुझे इसकी जानकारी नहीं है।

Read Also: http://Holi 2025: ब्रज की होली में संतों ने की मुसलमानों की एंट्री रोकने की मांग, बीजेपी विधायक बोले- रंग लगवाने पर अल्लाह दंड देगा

हिदायत देकर छोड़ा

मामले पर पुलिस ने कहा कि उनके पास से गांजा मिला है और जिसका वजन 1.50 ग्राम था जिसे जब्त कर लिया गया है। प्राप्त गांजा बहुत कम मात्रा में इसलिए बाबा को हिदायत देकर छोड़ दिया। हंगामा और गांजा रखने के अपराध में बाबा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आगे की कार्यवाही में जुटी हुई है। हंगामे की जानकारी हमें स्थानीय लोगों ने दी थी।

Read Also: Delhi: कांग्रेस प्रवक्ता ने रोहित शर्मा को बताया ‘मोटा’, कप्तानी को कहा बेअसर, विवाद के बाद बीजेपी ने घेरा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *