Sam Pitroda Statement: इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी के करीबी सैम पित्रोदा का चीन को लेकर बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि भारत को चीन को अपना दुश्मन मानना बंद कर देना चाहिए। चीन से खतरे को अक्सर बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया जाता है। हमें अपने पड़ोसी देशों का सम्मान करना चाहिए। इस बयान के बाद बीजेपी कांग्रेस पर हमलावर है।
कांग्रेस ने सैम पित्रोदा के बयान से किनारा कर लिया है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने एक्स पर लिखा कि सैम पित्रोदा द्वारा चीन पर की गई टिप्पणी से कांग्रेस का कोई मतलब नहीं है। जयराम रमेश ने कहा कि चीन देश की विदेश नीति, बाहय सुरक्षा और आर्थिक क्षेत्र की सबसे बड़ी चुनौती बना हुआ है।
कांग्रेस पार्टी ने चीन के प्रति मोदी सरकार के दृष्टिकोण पर बार-बार सवाल उठाए हैं, जिसमें प्रधानमंत्री द्वारा 19 जून 2020 को सार्वजनिक रूप से चीन को दी गई क्लीन चिट भी शामिल है। जयराम रमेश ने कहा कि चीन पर हमारा सबसे हालिया बयान 28 जनवरी, 2025 को था। यह भी बेहद खेदजनक है कि संसद को स्थिति पर चर्चा करने और इन चुनौतियों का प्रभावी ढंग से सामना करने के लिए सामूहिक संकल्प व्यक्त करने का अवसर नहीं दिया जा रहा है।
सैम का बयान
बता दें कि, सैम ने अपने बयान मौं आगे कहा था कि अब सभी देशों को एक साथ आने का समय है। हमें सीखने, संवाद बढ़ाने, सहयोग करने और मिलकर काम करने की जरूरत है, हमें कमांड और कंट्रोल की मानसिकता से बाहर निकलना होगा। चीन चारों ओर है, चीन बढ़ रहा है, हमें इसे पहचानना और समझना होगा।
Read Also: Delhi: शपथ ग्रहण की तारीख आ गई सामने, समय भी हो गया फिक्स, सीएम की रेस में इन नेताओं का नाम
दुनिया के सभी देश आगे बढ़ रहे हैं। कुछ तेजी से, कुछ धीमे। जो बहुत गरीब हैं, उन्हें तेजी से बढ़ना होगा और जो संपन्न हैं, उनकी वृद्धि धीमी होगी, जो विकसित हैं, उनकी आबादी बुजुर्ग होगी, जबकि विकासशील देशों की आबादी युवा होगी। हमें इन सब चीजों को एक साथ देखना होगा।
Read Also: Mahakumbh: 21 से 25 फरवरी तक कुंभ के लिए चलेगी 8 स्पेशल ट्रेनें, यह रहा पूरा शेड्यूल