Milkipur Bypoll Live Update: मिल्कीपुर में सुबह 9 बजे तक 13 फीसदी से ज्यादा, मतदाताओं की लगी लंबी-लंबी कतारें

Milkipur Bypoll Live Update: दिल्ली विधानसभा चुनाव के साथ-साथ अयोध्या की मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर मतदान हो रहा है। सुबह 9 बजे तक मिल्कीपुर उपचुनाव में 13.34 फीसदी मतदान हो चुका है। उपचुनाव के लिए आज सुबह सात बजे से वोटिंग शुरू हो गई थी। 255 मतदान केंद्रों के 414 बूथों पर मतदान हो रहा है। 3 लाख 70 हजार 829 मतदाता 10 प्रत्याशियों के चुनावी भाग्य का फैसला करेंगे। प्रमुख रूप से बीजेपी के चंद्रभान पासवान और सपा के अजीत प्रसाद चुनाव मैदान में हैं। सपा के बागी संतोष कुमार (आजाद समाज पार्टी (कांशीराम)) के टिकट चुनाव लड़ रहे हैं।

मिल्कीपुर विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अजीत प्रसाद ने कहा, समाजवादी पार्टी के पक्ष में वोट डाले जा रहे हैं लेकिन यहां कुछ अराजक तत्व हैं जो मतदाताओं को प्रभावित कर रहे हैं और उन्हें वोट नहीं डालने दे रहे हैं और यहां का पुलिस प्रशासन भी दबाव बना रहा है कि समाजवादी पार्टी के पक्ष में वोट न डाले जाएं।

हम पूरी तरह तैयार हैं, हर बूथ पर हमारे पोलिंग एजेंट हैं लेकिन हमें कुछ जगहों से सूचना मिल रही है कि एजेंटों को बाहर रखा जा रहा है और मतदाताओं को प्रशासन द्वारा डराया-धमकाया जा रहा है। मुझे घाटमपुर, शिवनाथपुर, कुमारगंज से शिकायत मिली है।

बीजेपी विधायक ने किया मतदान

मिल्कीपुर में रुदौली से बीजेपी विधायक रामचंद्र यादव ने अपने पोलिंग स्टेशन घटौली में मतदान किया। रुदौली विधायक रामचंद्र यादव की मिल्कीपुर गृह विधानसभा है। बूथ न.129,130 पर विधायक ने अपने परिवार संग किया मतदान। इस दौरान उन्होंने कहा कि मतताओं में भारी उत्साह है। बीजेपी के पक्ष में मतदान किया जा रहा है। उपचुनाव में जनता लोकसभा चुनाव की हार का बदला लेने जा रही है।

Read Also: http://Ind vs Eng: इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टीम में बदलाव, वनडे सीरीज में इस मिस्ट्री गेंदबाज की अचानक हुई एंट्री

सपा ने लगाया धांधली का आरोप

इस बीच समाजवादी पार्टी ने ट्वीट कर आरोप लगाया कि मिल्कीपुर विधानसभा के बूथ संख्या 43,44,45,46 पर पीठासीन अधिकारी द्वारा समाजवादी पार्टी के एजेंटों को पोलिंग स्टेशन के बाहर निकाला गया, फर्जी मतदान की सूचना। मिल्कीपुर विधानसभा में बूथ संख्या 106, 107 एवं 108 पर समाजवादी पार्टी के बूथ एजेंट को भगाया गया, मतदान करने से भी रोका जा रहा। सपा का आरोप है कि मिल्कीपुर विधानसभा में बूथ संख्या 171 एवं 172 पर समाजवादी पार्टी के बूथ एजेंट नहीं बनने दिए गए। संज्ञान ले चुनाव आयोग निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित हो।

Read Also: http://Delhi Chunav Voting Live: राजधानी में मतदान जारी, सुबह 9 बजे तक 8.10 फीसदी वोटिंग, राहुल गांधी, राष्ट्रपति मुर्मू और आतिशी ने डाला वोट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *