Mahakumbh 2025: मौनी अमावस्या पर शुरू हुआ अखाड़ों का अमृत स्नान, अब तक 3.61 करोड़ श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

Mahakumbh 2025 Mauni Amavasya: मौनी अमावस्या पर प्रयागराज के संगम में अखाड़ों का अमृत स्नान शुरू हो चुका है। मंगलवार देर रात मची अफरातफरी के बाद महाकुंभ के अखाड़ों ने अमृत स्नान निरस्त कर दिया था। हालांकि, अब अखाड़े अमृत स्नान के लिए रवाना हो गए हैं। भारी पुलिस फोर्स की सुरक्षा में अखाड़े त्रिवेणी संगम के लिए निकल पड़े हैं।

महाकुंभ के डीआईजी वैभव कृष्ण ने कहा, अमृत स्नान शुरू हो गया है। निर्धारित जो परंपरागत क्रम है यह उसी तरह से यह होगा। पुलिस और प्रशासन सभी अखाड़ों को उनके परंपरागत क्रम में जाने में मदद करेगा और फिलहाल भगदड़ के बाद स्थिति नियंत्रण में है। हम आज सुबह की घटना के कारणों की जांच कर रहे हैं। यह लोगों की भारी भीड़ के कारण हुआ। मौनी अमावस्या पर 10 करोड़ से अधिक लोगों के पहुंचने की उम्मीद है।

प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने सभी पूज्य संतों, श्रद्धालुओं, प्रदेश एवं देश वासियों से अपील की है कि अफवाह पर कोई ध्यान न दें, संयम से काम लें, प्रशासन आप सभी की सेवा के लिए तत्परता से कार्य कर रहा है। हम लोग लगातार हर चीज पर नजर बनाए हुए हैं। प्रशासन लगातार सभी की मदद कर रहा है।

उधर, छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने महाकुंभ में मची भगदड़ पर कहा कि जिस तरह से अब तक करीब 15 करोड़ लोग संगम में स्नान कर चुके हैं और आज मौनी अमावस्या के पावन अवसर पर करीब 8-10 करोड़ लोगों के पहुंचने की जानकारी आ रही है।

Read Also: http://Mumbai Terror Attack: आतंकी तहव्वुर राणा को भारत लाने की तैयारी तेज, NIA जल्द पहुंचेगी अमेरिका

ऐसे समय में प्रधानमंत्री मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वहां की व्यवस्थाओं को संभाला है, जिस तरह से सरकार वहां की व्यवस्थाओं में लगी हुई है, हालात सामान्य हो रहे हैं और लोग बड़ी श्रद्धा के साथ स्नान के लिए जा रहे हैं। सारी व्यवस्थाएं दुरुस्त कर दी जाएंगी।

Read Also:http://Delhi Election 2025: दिल्ली दंगों के आरोपी को राहत, सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव प्रचार के लिए दी पैरोल, AIMIM ने बनाया प्रत्याशी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *