Delhi Chunav 2025: दिल्ली के लिए कांग्रेस की बड़ी घोषणाएं, महिलाओं को 2500 रुपए…वक्फ बोर्ड और पूर्वांचल मंत्रालय

Delhi Chunav 2025 Congress Announcement: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। कांग्रेस ने घोषणा पत्र में महिलाओं और युवाओं को लेकर कई वादे किए हैं। पार्टी ने गरीब महिलाओं को 2500 रुपए प्रति महीना देने का वादा किया है। इसके अलावा कांग्रेस के मैनिफेस्टों में सबसे बड़ा ऐलान वक्फ बोर्ड और पूर्वांचलियों के लिए अलग मंत्रालय बनाने का ऐलान किया है।

कांग्रेस पार्टी के जारी घोषणा पत्र में वक्फ बोर्ड के गठन करने और इमामों की तनख्वाह को समय पर देने का ऐलान किया है। इसके अलावा सच्चर कमेटी के आधार पर अल्पसंख्यकों का ध्यान रखा जाएगा। इसके अलावा 100 इंदिरा कैंटीन खोली जाएगी और 5 रुपए में खाना खिलाया जाएगा। जैन समाज के लिए जैन वेलफेयर बोर्ड बनाने का वादा किया है।

घोषणा पत्र की बड़ी बातें…

दिल्ली की जनता के लिए ‘फाइनेंशियल बोर्ड’ बनाएंगे।

जातिगत जनगणना कराएंगे।

सच्चर कमेटी की रिकमेंडेशन को लागू करेंगे।

जैन वेलफेयर बोर्ड बनाने का काम किया जाएगा।

महाकुंभ की तरह छठ महापर्व मनाएंगे।

पूर्वांचल के लोगों के लिए एक अलग मंत्रालय बनाया जाएगा।

नए अस्पताल और हर वार्ड में 24 घंटे की डिस्पेंसरी खोलेंगे।

नए स्कूल और 700 पब्लिक लाइब्रेरी भी खोलेंगे।  

युवाओं को करियर काउंसलिंग की सुविधा देंगे।

जनता को 24 घंटे सप्लाई का पानी दिया जाएगा।

यमुना की सफाई करेंगे और पब्लिक टॉयलेट बनवाएंगे।

दिल्ली में मजबूत लोकपाल बिल लाएंगे।

शराब घोटाला, दिल्ली जल बोर्ड घोटाला और दिल्ली स्वास्थ्य घोटाला की जांच कराएंगे।  

छठपूजा, कांवड़ शिविरों, रामलीला और सरस्वती पूजा कार्यक्रमों के लिए सब्सिडी देंगे।

शहीद होने वाले सैनिकों, अर्धसैनिक बलों के जवानों के परिजनों को 2-2 करोड़ रुपए की मदद देंगे।

धार्मिक पुजारियों को बिना किसी भेदभाव के लाभ दिया जाएगा।

अनुसूचित जाति को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए उन्हें 15 फीसदी सरकारी ठेके देंगे।

Read Also: http://Mahakumbh 2025: मौनी अमावस्या पर शुरू हुआ अखाड़ों का अमृत स्नान, अब तक 3.61 करोड़ श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

दलित समाज के लिए मुफ्त में चार धाम यात्रा आयोजित की जाएगी।

दिल्ली में अनुसूचित जाति आयोग का गठन किया जाएगा।

500 रुपए में रसोई गैस सिलेंडर देने का वादा किया।

हर महीने 5 किलो चावल 2, किलो चीनी, एक किलो कुकिंग ऑयल, 6 किलो दाल, 250 ग्राम चाय पत्ती सहित एक मुफ्त राशन किट देने का वादा किया गया।

प्रत्येक गरीब परिवार की एक महिला को हर महीने 2,500 रुपए।

सभी बेरोजगार युवाओं को पब्लिक या प्राइवेट सेक्टर में एक साल का अप्रेंटिसशिप दिया जाएगा। इस दौरान उन्हें 8,500 रुपए हर महीने मिलेंगे।

300 यूनिट मुफ्त बिजली की गारंटी।

Read Also: http://Mahakumbh 2025: मौनी अमावस्या पर शुरू हुआ अखाड़ों का अमृत स्नान, अब तक 3.61 करोड़ श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *