Delhi Election 2025: केजरीवाल का बीजेपी पर निशाना, यह चुनाव देश बचाने का चुनाव, 5 तारीख को जनता सिखाएगी सबक

Delhi Election 2025 Arvind Kejriwal: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मीडिया के माध्यम से जनता को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बीजेपी को निशाने पर लिया और कहा कि दिल्ली के जनता के पास दो मॉडल हैं। पहला केजरीवाल मॉडल, जहां जनता का पैसा जनता पर खर्च होता है और दूसरा बीजेपी मॉडल, जहां जनता का पैसा उनके अमीर दोस्तों की जेब में जाता है। अब जनता को तय करना है कि, उसे कौन सा मॉडल चुनना है। राजधानी की जनता 5 फरवरी को इस मॉडल को चुनने जा रही है।

आगे केजरीवाल ने कहा कि ये चुनाव सिर्फ दिल्ली का नहीं बल्कि देश को बचाने का चुनाव है। यह सिर्फ आम आदमी पार्टी और बीजेपी के बीच का चुनाव नहीं है बल्कि दो किस्म की विचारधाराओं का चुनाव है। उन्होंने आगे कहा, इस चुनाव में जनता को तय करना है कि राज्य का सरकारी ख़ज़ाना और सरकारी पैसा कहां खर्च होना चाहिए।

पूर्व सीएम ने आगे कहा कि जनता टैक्स देती है और गरीब से गरीब आदमी भी टैक्स देता है। एक भिखारी भी जब माचिस खरीदकर लाता है, गरीब आदमी खाने-पीने की चीज खरीद कर लाता है, तो उस पर टैक्स देता है। ये सारा पैसा देश के गरीब-अमीर और मध्यम वर्ग सरकार को देते हैं। सरकार इस पैसे को अपने अमीर दोस्तों को देने का काम करती है। दिल्ली का चुनाव तय करेगा कि ये पैसा कैसे खर्च होना चाहिए।

Read Also: http://Republic Day 2025: इस गणतंत्र दिवस पर कुछ ऐसा है प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का लुक, पीला साफा…भूरा कोट

आगे कहा कि, इस पैसे को खर्च करने के दो तरीके हैं। एक तरीका है कि इस पैसे से जनता के कल्याण की योजनाएं बनाई जाएं, स्कूल बनाए जाएं, अच्छी और मुफ़्त शिक्षा दी जाए, अस्पताल बनाया जाएं, जिसमें जनता को अच्छा और मुफ़्त इलाज मिले। महिलाओं को बस की मुफ़्त यात्रा दी जाए, देश में अच्छी सड़कें बनाई जाएं। दूसरा तरीका पैसा ख़र्च करने का है कि अपने क़रीबी अरबपति दोस्तों के ऊपर यह पैसा खर्च किया जाए। अपने अरबपति क़रीबी दोस्तों को कर्ज़ा दिया जाए और कुछ साल बाद वो कर्ज़ा माफ़ किया जाए।

Read Also: http://Uttarakhand Nikay Chunav में बीजेपी का शानदार प्रदर्शन, 11 में से 10 सीटों पर मिली जीत, एक पर निर्दलीय ने मारी बाजी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *