Weather Update: यूपी समेत 11 राज्यों में बारिश का अलर्ट, यहां कोहरे का अलर्ट जारी, जानिए मौसम की पूरी जानकारी

Weather Forecast Update: उत्तर भारत में आने वाले दिनों में मौसम साफ रहने की संभावना नहीं है। नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की वजह से मौसम करवट लेगा। मैदानी इलाकों और पहाड़ी इलाकों में हल्की बारिश की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार, 20 जनवरी तक पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में छिटपुट वर्षा और बर्फबारी का दौर जारी रहेगा। इसके बाद नए पश्चिमी विक्षोभ की वजह से 21 और 23 जनवरी तक बारिश और बर्फबारी में वृद्धि होगी।

मौसम विभाग के मुताबिक, 21 से 23 जनवरी तक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में छिटपुट बारिश की संभावना जताई है। 21 जनवरी को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद और हिमाचल प्रदेश में गरज-चमक के साथ बारिश के आसार हैं।

शुक्रवार और शनिवार को दक्षिण भारत में भी बारिश की संभावना है। तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल के कुछ भागों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होगी। 19 जनवरी को केरल और माहे में बरसात की संभावना है। बारिश होने के साथ यहां ठंड बढ़ सकती है और हवा में ठिठुरन हो सकती है।

वहीं, बीते 24 घंटे में जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के कई हिस्सों में पारा शून्य है। हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान 1-5 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। उत्तर-पश्चिम भारत के कई हिस्सों में तापमान 6-10 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहा। गुरुवार को हुई बारिश के बाद हवा में ठिठुरन बनी हुई है।

Read Also: http://Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में बारिश के बाद बढ़ी ठंड, जानें अगले तीन दिन कैसा रहेगा मौसम

यहां कोहरे का अलर्ट जारी

मौसम विभाग के मुताबिक, 17 से 19 जनवरी तक पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में रात और सुबह घना कोहरे का अलर्ट जारी किया है। पश्चिमी राजस्थान में 17 से 19 और पूर्वी राजस्थान में 17 -18 और 20 जनवरी को घना कोहरा देखने को मिलेगा। 18 जनवरी को उत्तराखंड के कुछ भागों में घना कोहरा होगा। 17, 18 और 19 जनवरी को उत्तर प्रदेश में घने कोहरे का अलर्ट है। हिमाचल प्रदेश में 20 जनवरी तक कोहरे का प्रकोप जारी रहेगा।

Read Also: http://दिल्ली चुनाव 2025: बीजेपी का संकल्प पत्र जारी, महिलाओं को 2500 रुपए महीना, LPG सिलेंडर पर 500 रुपए की सब्सिडी, जानें चुनावी वादे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *