Haryana के स्कूलों में पढ़ाई जाएगी भगवद्गीता, सिलेबस में शामिल होंगे श्लोक

Haryana Bhagavad Gita Syllabus: हरियाणा में नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप बच्चों को संस्कारवान बनाने, भारतीय सांस्कृति का ज्ञान प्रदान करने के लिए आठवीं कक्षा तक श्रीमद्भगवद्गीता को स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल किया जाएगा। सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कमी से निपटने के लिए नए सिरे से कार्य योजना तैयार की जा रही है। आगामी शैक्षणिक सत्र में कोई सरकारी स्कूल ऐसा नहीं बचेगा, जहां शिक्षकों की कमी हो।

प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शिक्षा क्षेत्र में आमूलचूल परिवर्तन करते हुए स्कूलों का कायाकल्प करने के निर्देश दिए और कहा हरियाणा ज्ञान की धरती है। यहां महाभारत में भगवान श्रीकृष्ण ने गीता का ज्ञान दिया है। प्रदेश के स्कूलों में श्रीमदभगवद्गीता पढ़ाई जाएगी। शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा के साथ बैठक ले रहे मुख्यमंत्री ने स्कूल शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव पंकज अग्रवाल को निर्देशित किया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप छात्र और शिक्षकों के अनुपात को सुनिश्चित करें।

बता दें कि, प्रदेश में शिक्षकों की कमी नहीं है। केवल छात्रों की संख्या के अनुरूप शिक्षकों की तैनाती सुनिश्चित करने की जरूरत है। सरकारी स्कूलों के प्रति जनता में विश्वास जागृत किया जाए ताकि अधिकाधिक बच्चे सरकारी स्कूलों में शिक्षा ग्रहण करने के लिए आएं। जिससे प्रदेश के प्रत्येक छात्र को शिक्षा दी जा सके। आगे सीएम ने कहा कि बच्चों को ऊर्जावान बनाने के लिए स्कूलों में खेल और स्वच्छता को अनिवार्य किया जाए। शिक्षकों का भी कौशल विकास किया जाए ताकि वे नई पद्धतियों के अनुसार बच्चों को पढ़ा सकें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्कूलों में शिक्षा ग्रहण कर रहे हर बच्चे को ट्रैक किया जाए कि वह 12वीं कक्षा के बाद किस संस्थान में शिक्षा ग्रहण कर रहा है। हरियाणा से बाहर भी यदि कोई बच्चा शिक्षा ग्रहण कर रहा है तो उसकी भी जानकारी रखी जाए। ड्राप आउट की समस्या पूरी तरह खत्म होनी चाहिए।

Read Also: http://Ramlala Pran Pratishtha Anniversary: अयोध्या में रामलला का महाभिषेक संपन्न, थोड़ी देर में सीएम योगी करेंगे महाआरती

उन्होंने कहा कि एआइ के युग में हमें आधुनिक शिक्षा में अमूल चूल परिवर्तन करने होंगे। सभी अधिकारी व कर्मचारी अपनी कार्य प्रणाली में सुधार करें। किसी भी स्तर पर कार्य में कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। हमारी सरकार का उद्देश्य प्रदेश के प्रत्येक बच्चे को शिक्षित करना है। हम लगातार शिक्षा के क्षेत्र में नित नए-नए कदम उठाते रहेंगे।

Read Also: Maharashtra: बिखर गया महाविकास अघाड़ी गठबंधन, संजय राउत ने कर दिया ऐलान, अकेले लड़ेंगे BMC चुनाव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *