Delhi Chunav 2025: केजरीवाल का एक और चुनावी ऐलान, ‘24 घंटे हर घर में देंगे साफ पानी’

Delhi Vidhansabha Chunav 2025: राजधानी दिल्ली में अगले साल फरवरी महीने में विधानसभा चुनाव होने हैं। जिसको लेकर चुनाव आयोग जल्द ही तारीखों का ऐलान कर सकता हैं। चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी के संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लगातार चुनावी घोषणा कर रहे हैं। आज मंगलवार को केजरीवाल ने ऐलान करते हुए कहा कि हमारी सरकार बनने के बाद हर घर में 24 घंटे साफ पानी दिया जाएगा। इसकी शुरुआत आज से हो गई है।

केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में आप की सरकार बनने के बाद बहुत विकास हुआ है। साल 2015 में जब हमने सरकार संभाली थी, तो उस समय 50 से 60 फीसदी दिल्ली में पानी टैंकर्स से दिया जाता था। लेकिन, आज बताते हुए खुशी हो रही है कि दस साल बाद 97 फीसदी से ज्यादा पानी पाइपलाइन से सप्लाई होता है। यह हमारी सरकार की बहुत बड़ी उपलब्धि है और हमने सत्ता में आने से पहले जो वादे किए थे, उन वादों को लगातार पूरा किया जा रहा है।

वहीं, उन्होंने कहा कि आज मैं दिल्ली के लगभग ढाई करोड़ लोगों को बधाई देता हूं कि क्योंकि आज बहुत बड़ा दिन है। पूरी दिल्ली में 24 घंटे साफ पानी नहीं है, पूरी दिल्ली में नल से साफ पानी नहीं है। लेकिन आज राजेंद्र नगर के डीडीए फ्लैट से इसकी शुरुआत हो रही है। आज 24 घंटे बिजली आती है। अब मेरा मकसद है कि 24 घंटे आपके नल से साफ पानी आए, फिर चाहे तीसरी या चौथी मंजिल हो।

Read Also: http://Uttarakhand Local Election 2024 Dates Announced: उत्तराखंड निकाय चुनाव की तारीखों का ऐलान, इस दिन होगा परिणाम घोषित, पढ़िए पूरा अपडेट

हर घर में 24 घंटे साफ पानी देने की शुरुआत हुई है। मैंने साल 2020 के चुनाव में वादा किया था कि पूरी दिल्ली में अगले चुनाव 2025 तक हर घर तक साफ पानी की पहुंच होगी। इसमें थोड़ी देर हो गई लेकिन अब इसकी शुरुआत हुई है और मुझे व्यक्तिगत तौर पर खुशी हो रही है कि ये दिल्ली में तेजी से फैलेगा। आम आदमी पार्टी चुनाव के समय किए गए हर वादे को पूरा करती है। हम चुनाव से पहले एक-एक वादे को पूरा करने की शुरुआत कर चुके हैं।

Read Also: http://Weather Update: हिमाचल और जम्मू-कश्मीर समेत तीन राज्यों में बर्फबारी जारी, उत्तर भारत में शीतलहर का अलर्ट, कई राज्यों में बारिश की संभावना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *