Haryana Vidhansabha Session Live: विधानसभा सत्र का आज आखिरी दिन, सीएम सैनी बोले- 50 और 100 गज के 5 लाख प्लाट गरीबों को दिए जाएंगे

nayab singh saini

Haryana Vidhansabha Session Live: हरियाणा विधानसभा सत्र आज आखिरी दिन कार्यवाही के साथ समाप्त हो गया। शुरुआत में कांग्रेस विधायक अशोक अरोड़ा ने चंडीगढ़ में नई विधानसभा का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि हरियाणा का चंडीगढ़ पर भी हक है। पंजाब की इसको लेकर आपत्ति गलत है। विधानसभा स्पीकर हरविंदर सिंह कल्याण ने कांग्रेस विधायक को टोका और कहा कि यह दो राज्यों का मामला है। इस पर सदन में चर्चा नहीं होनी चाहिए।

वहीं सरकारी भर्ती पर पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्‌डा और शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा भिड़ गए। हुड्‌डा ने कहा कि राज्य के बेरोजगार युवा नौकरी के लिए दूसरे प्रदेश में जा रहे हैं। यहां पीएचडी और एमफिल करने वाले चपरासी की नौकरी की लाइन में लगे हैं। इस पर ढांडा ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने घंटे के हिसाब से लेक्चरर भर्ती किए, जिसे पूर्व सीएम मनोहर लाल ने खत्म किया।

इस सत्र में जींद के जुलाना से पहली बार विधायक बनीं इंटरनेशनल रेसलर विनेश फोगाट गैरहाजिर रहीं। वह पहले वायनाड में प्रियंका गांधी का प्रचार करने गईं थी। इसके बाद महाराष्ट्र में प्रचार किया। सत्र के समापन के बाद मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा 15वीं विधानसभा के इस शीतकालीन सत्र में 27 घंटे सकारात्मक चर्चा हुई। इसके अलावा सदन में 13 विधेयकों पर चर्चा हुई। सीएम सैनी ने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान हमने संकल्प पत्र जारी किया था, जिसमें से हमने 2 मांगें पूरी कर दी हैं। बीजेपी का ये संकल्प पत्र नहीं वचन पत्र है।

गरीबों को मिलेंगे प्लाट

सीएम सैनी ने कहा कि सदन में पट्टेदार किसानों को मालिकाना हक का बिल पास किया गया है। इसके अलावा हमने 1,20.000 कच्चे कर्मचारियों को पक्का भी किया है। सत्र के दौरान सरकार ने सीईटी पास युवाओं को एक साल तक नौकरी नहीं मिलने पर दो साल तक 9000 रुपए मासिक भत्ता देने की भी घोषणा की है। सरकार अपने कार्यकाल के दौरान हरियाणा की जनता से किए गए सभी वादों को पूरा करेगी।

Read Also: http://Delhi Air Pollution: दिल्ली की जहरीली हवा से विदेशों में भी हो रही फजीहत, COP 29 में कनाडा ने कहा- गरीब देशों की मदद करनी पड़ेगी

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि सरकार जल्द ही अपने चुनावी घोषणा पत्र के तहत जल्द ही गरीबों को प्लाट देने जा रही है। शहरों में 30 गज के प्लाट दिए जाएंगे। कस्बों में 50 गज और महाग्राम में गरीबों को 100-100 गज के प्लाट दिए जाएंगे। महाग्राम सरकार की योजना है। इसके तहत सूबे के बड़े गांवों को शामिल किया गया है। इन गांवों में सभी मूलभूत सुविधाएं की जाएंगी। उन्होंने कहा कि सरकार गरीबों को 5 लाख प्लाट देगी।

Read Also: http://यूपीए में ज्यादा विस्तार, एनडीए पर वार पर वार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *