Maharashtra: बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में पुलिस को एक और कामयाबी, दो आरोपी पुणे से गिरफ्तार

Baba Siddique Hatyakand: एनसीपी के सीनियर नेता बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में मुंबई की क्राइम ब्रांच को एक और सफलता हाथ लगी है। हत्याकांड में शामिल दो और आरोपियों को पुणे से गिरफ्तार कर लिया गया है। इन आरोपियों को बुधवार रात गिरफ्तार कर मुंबई लाया गया है। एनसीपी नेता हत्याकांड में अब तक कुल 18 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं।

पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि आरोपियों को अपने टारगेट के बारे में पूरी जानकारी थी। हत्या को अंजाम देने के लिए उन्होंने हथियार छिपा रखे थे, जिनसे करीब 40 राउंड गोलियां बरामद की गई हैं। फरार आरोपी शुभम लोनकर ने इन दोनों को हथियार मुहैया कराए थे और उन्हें छिपाने के लिए कहा था। क्राइम ब्रांच अब इन आरोपियों से आगे की पूछताछ कर रही है ताकि इस हत्याकांड के पीछे की साजिश को पूरी तरह से उजागर किया जा सके।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, पुणे शहर के 23 वर्षीय कर्वेनगर निवासी गौरव विलास अपुने को हत्या की सुपारी दी गई थी। हत्या की योजना बनाने के लिए उसने अन्य संदिग्धों से मुलाकात भी की थी। पूछताछ के दौरान पता चला कि उसे मामले की पूरी जानकारी थी। वह मुख्य आरोपियों शुभम लोनकर और राम कनौजिया के सीधे संपर्क में था।

Read Also: http://ICC Test Ranking: न्यूजीलैंड सीरीज के बाद टेस्ट रैंकिंग जारी, कोहली टॉप 20 से बाहर, जडेजा और पंत को फायदा

इसी के साथ साजिश को अंजाम देने के लिए गौरव को हथियार मुहैया कराए गए थे। इसके अलावा उसे 25 लाख रुपए, एक अपार्टमेंट और एक गाड़ी देने का वादा भी किया गया था। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अपुने ने ही बाकी आरोपियों को हथियार चलाने और शूटिंग का प्रशिक्षण दिया था। उन्होंने कहा कि उसके पास मौजूद हथियार की तलाश की जा रही है। पुलिस लगातार आरोपियों से मामले को लेकर पूछताछ कर रही है।

Read Also: http://जम्मू-कश्मीर विधानसभा में अनुच्छेद 370 बहाली का प्रस्ताव पास, बीजेपी विधायकों का हंगामा, सीएम उमर अब्दुल्ला का पुतला फूंका

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *