Amit Shah Slam on Kharge: केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने खरगे के स्वास्थ्य को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बिना वजह घसीटा है। प्रधानमंत्री जी ने खरगे का स्वास्थ्य खराब थोड़ा किया था, प्रधानमंत्री को सूचना मिलने के बाद खरगे जी का हालचाल जाना था। रविवार 29 सितंबर को जम्मू कश्मीर के जसरोटा में एक चुनावी जनसभा के दौरान खरगे की तबीयत बिगड़ गई थी।
इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा था कि जब तक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को सत्ता से बाहर नहीं कर देते तब तक मैं जीवित रहूंगा। इस बयान के बाद सियासी गलियारों में बवाल मच गया है। अमित शाह ने एक्स पर पोस्ट लिखते हुए कहा कि खरगे जी के बयान से पता चलता है कि उनके मन में प्रधानमंत्री जी को लेकर कितनी नफरत और डर है। वह और उनकी पार्टी मोदी जी के बारे में सोचते रहते हैं। खरगे जी ने अपनी पार्टी के नेताओं को भी पीछे छोड़ दिया है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष ने अपने भाषण में अभद्र भाषा के इस्तेमाल में खुद को, अपने नेताओं और अपनी पार्टी को भी पीछे छोड़ दिया है। शाह ने कहा कि उन्होंने अपनी कटुता का परिचय देते हुए पीएम मोदी को अपने निजी स्वास्थ्य के मामले में अनावश्यक रूप से घसीटते हुए कहा कि वे प्रधानमंत्री को सत्ता से हटाकर ही दम लेंगे।
Read Also:http://Iran की इजरायल को धमकी, नसरल्लाह की मौत का लेंगे बदला, अब ताकत की कोई सीमा नहीं
पीएम मोदी ने जाना हालचाल
उन्होंने कहा कि जहां तक कांग्रेस अध्यक्ष के स्वास्थ्य की बात है तो पीएम मोदी, मैं और हम सभी प्रार्थना करते हैं कि वे लंबे समय तक स्वस्थ रहें। वे कई वर्षों तक जीवित रहें और 2047 तक विकसित भारत का निर्माण देखने के लिए जीवित रहें। वहीं, जसरोटा की चुनावी जनसभा में खरगे की तबीयत बिगड़ने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने फोन कर खरगे का हालचाल जाना और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।