Ind vs Ban Test Live: भारत और बांग्लादेश के बीच खेली जा रही दो टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मैच आज कानपुर में खेला जा रहा है। बारिश के कारण मैच में टॉस एक घंटे देरी से हुआ। भारत ने टॉस जीतकर बांग्लादेश को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। बीच में बरसात ने दो बार खलल डाला और खराब रोशनी के चलते 35 ओवर बाद पहले दिन का खेल खत्म कर दिया गया। बांग्लादेश ने 3 विकेट के नुकसान पर 107 रन बनाए हैं। फिलहाल मोमिनुल हक ने 40 रन और उनके साथ मुश्फिकुर रहीम 6 रन बनाकर खेल रहे हैं।
मैच में बांग्लादेश की शुरुआत बेहद खराब रही क्योंकि जाकिर हसन ने 24 गेंद खेलीं लेकिन एक भी रन नहीं बना पाए और उन्हें आकाशदीप ने यशस्वी जायसवाल के हाथों कैच आउट कराया। आकाशदीप ने उसके कुछ ही देर बाद शादमान इस्लाम को एलबीडब्ल्यू आउट करके चलता किया, इस्लाम ने 24 रन बनाए। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा आठवें ओवर में ही स्पिनर ले आए थे। रविचंद्रन अश्विन को काफी मशक्कत के बाद कप्तान नजमुल शांतो का विकेट मिला, जिन्होंने 31 रनों का अहम योगदान दिया।
भारतीय स्पिनर अश्विन एशियाई पिचों पर सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। हालांकि, अभी भी अश्विन टेस्ट मैचों में अनिल कुंबले का सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड नहीं पाए हैं लेकिन एशियाई पिचों वह कुंबले को पीछे छोड़ चुके हैं। अश्विन ने टेस्ट के पहले दिन बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हसन शांतो को आउट किया, जो एशिया में उनका 420वां विकेट रहा। उनसे पहले एशिया में अनिल कुंबले ने कुल 419 विकेट झटके थे।
अब एशिया में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में अश्विन केवल मुथैया मुरलीधरन से पीछे हैं, जिन्होंने एशिया में 612 विकेट चटकाए थे। वहीं श्रीलंका के रंगना हेराथ 354 विकेट के साथ चौथे स्थान पर विराजमान हैं और हरभजन सिंह तीसरे नंबर पर काबिज है।
एशिया में सर्वाधिक टेस्ट विकेट...
मुथैया मुरलीधरन- 612 विकेट
आर अश्विन- 420* विकेट
अनिल कुंबले- 419 विकेट
रंगना हेराथ- 354 विकेट
हरभजन सिंह- 300 विकेट