Shakib Al Hasan Retirement: बांग्लादेश क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर शाकिब अल हसन ने कानपुर टेस्ट मैच से पहले प्रभावी रूप से टी-20 से संन्यास की घोषणा कर दी। भारत के साथ खेली जा रही मौजूदा टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबले से पहले शाकिब के इस फैसले ने सबको चौंका दिया है।
बांग्लादेशी क्रिकेटर भारत के खिलाफ कल यानी 27 सितंबर से कानपुर में खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट मैच में खेलेंगे। इसके बाद एक और सीरीज में वह बांग्लादेश के लिए टेस्ट क्रिकेट में खेलने वाले हैं और फिर वह रेड बॉल क्रिकेट से रिटायर हो जाएंगे। उन्होंने बताया कि मीरपुर में साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट उनका आखिरी होगा।
भारत बनाम बांग्लादेश के बीच दूसरे टेस्ट से पहले बांग्लादेशी दिग्गज शाकिब अल हसन ने न्यूज एजेंसी पीटीआई से बातचीत करते हुए खुलासा किया कि उन्होंने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड से मीरपुर में अपने घरेलू दर्शकों के सामने आखिरी टेस्ट मैच खेलने की इच्छा जताई है। हालांकि, अगर उनकी इच्छा पूरी नहीं होती है, तो भारत के खिलाफ खेले जाने वाला दूसरा टेस्ट मैच ही उनका आखिरी टेस्ट होगा। पीटीआई के हवाले से शाकिब ने यह जानकारी दी।
पीटीआई से बातचीत करते हुए शाकिब ने कहा कि बांग्लादेश क्रिकेट ने उन्हें बहुत कुछ दिया है और मैं अपने घरेलू मैदान पर परिवार और रिश्तेदारों के सामने आखिरी टेस्ट मैच खेलना चाहता हूं। बांग्लादेशी नागरिक होने के कारण मुझे वहां जाने में कोई समस्या नहीं है लेकिन वहां जाकर क्या मैं घर से बाहर निकल पाऊंगा या नहीं इसको लेकर सशंकित हूं क्योंकि दोस्तों से वहां की परिस्थिति के बारे में सुन रहा हूं।
Read Also: http://Defamation Case: संजय राउत को 15 दिन की जेल, किरीट सोमैया की पत्नी पर लगाए थे गंभीर आरोप
बांग्लादेश की परिस्थिति अलग- शाकिब अल हसन
आगे शाकिब ने कहा कि अगर बांग्लादेश क्रिकेट संघ मुझे वहां दक्षिण अफ्रीका से टेस्ट सीरीज खेलने के बाद विदेश जाने का सेफ पैसेज देती है तो मैं वहां खेलूंगा क्योंकि वहां की स्थितियां अलग है। अगर ऐसा नहीं होता है तो फिर वहां जाना मुश्किल है। बता दें कि, ऑलराउंडर शाकिब शेख हसीना की पार्टी के सांसद रहे हैं। हसीना को वहां से अपदस्थ करके कार्यवाहक सरकार बनी है।
कार्यवाहक सरकार ने शाकिब के विरुद्ध भी कई केस दर्ज किए हैं। ऐसे में उन्हें डर है कि बांग्लादेश पहुंचते ही उन्हें गिरफ्तार न कर लिया जाए। शाकिब की पत्नी अमेरिकन सिटीजन है। ऐसे में शाकिब भारत से अमेरिका भी जा सकते हैं। हालांकि, इस पर अंतिम फैसला बांग्लादेश क्रिकेट संघ को लेना है। अभी तक बांग्लादेश से किसी भी तरह की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
Read Also:http://Navratri 2024: कब है दुर्गा अष्टमी? तारीख, कन्या पूजन और संधि आरती का जानिए शुभ मुर्हूत