Paris Olympic 2024: ओलंपिक पदकवीरों से मिले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मनु भाकर ने पीएम को थमाई पिस्टल

PM Modi Meet Indian Athlete: पेरिस में आयोजित हुए ओलंपिक में भारत का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। भारत के हिस्से में एक सिल्वर और 5 कांस्य पदक ही आए। इस बीच 78वां स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सभी ओलंपियन को लाल किले पर आयोजित समारोह में शामिल किया गया था। इसके बाद ओलंपिक से लौटे खिलाड़ियों से प्रधानमंत्री ने गुरुवार को मुलाकात की। इस दौरान मुलाकात से संबंधित कई तस्वीरें भी प्रधानमंत्री ने साझा की है।  

ओलंपिक में मेडल जीतकर आए खिलाड़ियों ने पीएम को उपहार भी दिए हैं। अभी तक सभी खिलाड़ी वापस स्वदेश नहीं लौट पाए हैं। इसमें विनेश फोगाट और नीरज चोपड़ा जैसे खिलाड़ियों का नाम है। गौरतलब है कि, पेरिस ओलंपिक की शुरुआत 26 जुलाई को हुई थी और समापन 11 अगस्त को हुआ था। भारत को सबसे अधिक मेडल शूटिंग में मिला है।

किसने क्या दिया उपहार

ओलंपिक से लौटे खिलाड़ियों ने पीएम मोदी को कई उपहार दिए हैं। एक ही ओलंपिक में सबसे अधिक मेडल जीतकर रिकॉर्ड बनाने वाली मनु भाकर ने पीएम को पिस्टल दी है। कांस्य पदक विजेता रेसलर अमन सहरावत और हॉकी के महान गोलकीपर पीआर श्रीजेश ने जर्सी सौंपी हैं। इस जर्सी पर भारतीय खिलाड़ियों के हस्ताक्षर किए हुए हैं।

Read Also: http://Independence Day 2024: वन नेशन वन इलेक्शन, सेकुलर कोड, यूसीसी और कृषि अर्थव्यवस्था को लेकर पीएम मोदी ने बताया आगे का विजन

भारतीय हॉकी टीम के कप्तान और ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन करने वाले हरमनप्रीत सिंह ने अपनी टीम की ओर से प्रधानमंत्री मोदी को हॉकी स्टीक उपहार में दी है। इस दौरान पीएम मोदी ने खिलाड़ियों से बातचीत भी की है। हालांकि, उन्होंने क्या बात की इसका पता कुछ दिनों बाद ही चल पाएगा। क्योंकि अभी पूरी वीडियो सामने नहीं आया है।

इस समारोह में कई खिलाड़ी शामिल भी नहीं हो पाए क्योंकि अभी कई एथलीट स्वदेश लौट नहीं पाए हैं। विनेश फोगाट 17 अगस्त को भारत लौटेंगी। नीरज चोपड़ा पेरिस ओलंपिक से सीधे जर्मनी चले गए हैं, जहां उनकी सर्जरी होनी है। इसके साथ ही स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू भी इस समारोह में शामिल नही हुईं।

Read Also: http://Kolkata Rape Case: राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने किया आरजी कर अस्पताल का दौरा, प्रदर्शनकारी डॉक्टर्स से की मुलाकात

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *