NEET UG 2024: दोबारा नहीं होगी नीट यूजी परीक्षा, सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
NEET UG 2024: नीट यूजी परीक्षा को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई पूरी हो चुकी है। इस बाबत सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने कहा कि अब नीट यूजीसी परीक्षा को दोबारा नहीं कराया जाएगा। इस मामले में आईआईटी दिल्ली की रिपोर्ट पर भी संज्ञान लिया गया। चीफ जस्टिस ने कहा कि हमारे समक्ष प्रस्तुत सामग्री और आंकड़ों के आधार पर प्रश्नपत्र के व्यवस्थित लीक होने का कोई संकेत नहीं है, जिससे परीक्षा की सुचिता में व्यवधान उत्पन्न होने का संकेत मिले।