Iran President Passe Away: ईरान के राष्ट्रपति रईसी का निधन, हेलिकॉप्टर क्रैश में विदेश मंत्री और गवर्नर की भी मौत

Iran President Helicopter Crash: ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी का हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया। हादसे में राष्ट्रपति के साथ-साथ विदेश मंत्री हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियन, पूर्वी अजरबैजान प्रांत के गवर्नर मालेक रहमती और धार्मिक नेता मोहम्मद अली आले-हाशेम की भी मौत हो गई। यह सभी लोग एक साथ हेलिकॉप्टर में सवार थे। ईरानी मीडिया ने इस खबर की पुष्टि कर दी है। ईरान के प्रेस टीवी ने एक्स पोस्ट में लिखा, ‘बचाव दल ने राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी के दुर्घटनाग्रस्त हेलिकॉप्टर की पहचान कर ली है। किसी भी जीवित व्यक्ति का कोई सुराग नहीं मिला है।

ईरान के प्रेस टीवी ने बताया कि, खराब मौसम के बीच पहाड़ी इलाकों में घंटों सर्च ऑपरेशन चलाने के बाद, रेस्क्यू टीम ने राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी के दुर्घटनाग्रस्त हेलिकॉप्टर के मलबे की पहचान की। हादसाग्रस्त हेलिकॉप्टर पूरी तरह जला हुआ मिला और इसमें सवार किसी भी व्यक्ति के जीवित होने की संभावना नहीं है। देश के उत्तर-पश्चिमी पहाड़ी क्षेत्र के जोल्फा में हेलिकॉप्टर रविवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। यह घटना तब हुई जब राष्ट्रपति रईसी और अन्य अजरबैजान की यात्रा से वापस आ रहे थे। ईरान में सरकार की इमरजेंसी बैठक में राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी की कुर्सी खाली रखी गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, राष्ट्रपति रईसी के काफिले में तीन हेलिकॉप्टर शामिल थे, जिनमें से दो तो सुरक्षित लौट आए, लेकिन वह हेलिकॉप्टर वापस नहीं लौटा जिसमें इब्राहिम रईसी के साथ ईरान के विदेश मंत्री, पूर्वी अजरबैजान प्रांत के गवर्नर मालेक रहमती और धार्मिक नेता मोहम्मद अली आले-हाशेम भी सवार थे। खराब मौसम की वजह से रेस्क्यू टीम को घटनास्थल तक पहुंचने में करीब 17 घंटे लग गए।

Read Also: http://Loksabha Election 2024: सोनीपत में दहाड़े पीएम मोदी, बोले- पाकिस्तान प्रेम में डूबी कांग्रेस…हम घर में घुसकर मारेंगे

प्रधानमंत्री मोदी ने जताया दुख

प्रथम उपराष्ट्रपति मोहम्मद मोखबर ईरान के अगले राष्ट्रपति हो सकते हैं। ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मंजूरी के बाद ही अगले राष्ट्रपति के नाम पर मुहर लगेगी। इस खबर के बाद भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र ने शोक संवेदना व्यक्त की है। प्रधानमंत्री ने कहा कि ईरान के राष्ट्रपति सैयद इब्राहिम रईसी के दुखद निधन से गहरा दुख और सदमा लगा है। भारत-ईरान द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। उनके परिवार और ईरान के लोगों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना। दुख की इस घड़ी में भारत ईरान के साथ खड़ा है।

Read Also: http://Loksabha Chunav 2024 5th Phase Live: पांचवें चरण में 49 सीटों पर मतदान जारी, हेमा मालिनी ने बेटी ईशा के साथ की वोटिंग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *