Health: लाइफस्टाइल में अपनाएं यह टिप्स, कंट्रोल में रहेगी डायबिटीज जैसी बीमारी
Diabetes Control: आज की व्यस्तता और भागदौड़ भरी जिंदगी में खुद को स्वस्थ रखना बड़ी चुनौती बनती जा रही है। बदलते मौसम में यह चुनौती और बड़ी हो जाती है। गर्मियों के मौसम में कई प्रकार की बीमारियां घेर लेती हैं और कई बीमारियों को कंट्रोल में रखना मुश्किल हो जाता है। ऐसी ही एक बीमारी है डायबिटीज। दुनियाभर में यह बीमारी तेजी से फैल रही है। इस बीमारी को कंट्रोल रखना मुश्किल चुनौती है क्योंकि इसका इलाज अभी तक संभव नहीं हो पाया है।